साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) के 61 लाख कंज्यूमर को बिजली बिल से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। सर्वर में खराबी के कारण हुई डेटा मिसिंग से यह बड़ी समस्या आई है। रिलायंस कंपनी ने सोमवार से डेटा रिकवरी का काम चालू किया है, लेकिन कब तक और कितनी सफलता मिल पाएगी, यह विभाग को भी नहीं पता है। ऐसे में 60 लाख कंज्यूमर को कब तक बिल से संबंधित जानकारी मिल पाएगी, यह अनिश्चित है।
IT सेल 13 दिन में भी नहीं निकाल पाया रास्ता
SBPDCL की पूरी IT सेल जुटी हुई है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। सेल का कहना है कि इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। डेटा रिकवरी होने के बाद ही कंज्यूमर को लाभ मिल पाएगा। डेटा नहीं होने के कारण ही समस्या आ रही है। IT सेल के मुताबिक रिलायंस कंपनी के इंजीनियर जुटे हैं और सोमवार से ही काम चल रहा है। इंजीनियर डेटा रिकवरी की कोशिश कर रहे हैं।
सेल भी यह नहीं बता पा रहा है कि कब तक लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा। आईटी सेल का कहना है कि कोशिश की जा रही है कि बहुत जल्द सर्वर को ठीक करते हुए डेटा को रिकवरी कर लिया जाएगा।


SBPDCL के 61 लाख उपभोक्ताओं को बिजली का बिल देखने, बिल या कनेक्शन को लेकर समस्या आ रही है।
स्मार्ट मीटर का सर्वर नहीं हुआ प्रभावित
आईटी सेल का कहना है कि स्मार्ट मीटर के लगभग एक लाख उपभोक्ताओं पर अधिक असर नहीं पड़ने की बात कही जा रही है। बिल के साथ बैलेंस को लेकर कुछ समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में एक लाख उपभोक्ताओं के सामने भी थोड़ी बहुत समस्या है। इधर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कंज्यूमर प्रभावित नहीं हैं।
61 लाख कंज्यूमर को हो रही कई परेशानियां
SBPDCL के 61 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। बिजली का बिल देखना हो या फिर बिल या कनेक्शन को लेकर कोई समस्या हो तो उनके लिए समस्या आ रही है। मौजूदा समय में अगर बिजली के बिल की कहीं किसी कार्यालय में देने या फिर एड्रेस प्रूफ के रूप में लगाना हो तो वह भी काम नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी समस्या किराए पर रह रहे लोगों को है। मकान मालिक हर माह किराए के साथ बिजली का किराया भी वसूल करते हैं। इस बार बिल की समस्या होने के कारण वह परेशान हो रहे हैं।

समस्याएं जिनसे जूझ रहे लोग
- बिल की जानकारी नहीं। ऑनलाइन और ऑफलन कहीं से भी बिल नहीं मिल रहा।
- ऑफलाइन पैसा जमा होने से अकाउंट में पोस्ट हाेने में समस्या।
- नए कनेक्शन के लिए भी ऑफलाइन व्यवस्था।
- कार्यालय या बैंक में बिजली की बिल देने वालों के लिए समस्या।
- एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली के बिल की जरुरत वालों को परेशानी

पैसा भी ऑफलाइन जमा
SBPDCL में नए कनेक्शन को लेकर पैसा भी ऑफलाइन जमा किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जब तक सर्वर ठीक नहीं हो जाता है और डेटा को रिकवर नहीं कर लिया जाता तब तक समस्या होगी। सर्वर में खराबी होने के बाद से ही बिल और अकाउंट में पैसा पोस्ट करने को लेकर समस्या आ रही है। इस समस्या को लेकर विभाग का बस यही तर्क है कि खराबी तकनीकी है और इसका समाधान तभी होगा, जब तक सर्वर ठीक होकर डेटा रिकवर नहीं कर लिया जाता है।




Leave a Reply