BIHARBreaking NewsSTATE

बाइक सवार की रोड ए’क्सीडेंट में मौ’त / मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौं’दा, मौके पर ही द’र्दनाक मौ’त

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर गायघाट थाना क्षेत्र के मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH 57 पर तेज रफ्तार ने 1 युवक की जिंदगी छीन ली। दरअसल, गायघाट चौक के NH-57 पर एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हा’दसा इतना भी’षण था कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। घ’टना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। जबकि, बस में सवार यात्रियों को दूसरे गाड़ी से भेज दिया गया।

घटना के बाद सड़क पर जाम भी लग गया। इस दौरान कुछ आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची गायघाट पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। मौके से बस और बाइक को जब्त कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। जबकि, उसके परिजनों को सूचना दी गई है।

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई थी। इसी बीच स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना गाय घाट पुलिस को दी। मृतक पियर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित बस ने उसे रौंद दिया। गायघाट थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक पियर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.