BIHARBreaking NewsSTATE

बीजेपी की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को सीएम नीतीश ने किया खारिज, कहा- महिलाओं को शिक्षित कर कम करेंगे प्रजनन दर

बिहार बीजेपी के जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो भी राज्य इसमें कुछ कर रहे हैं, तो यह उनका अधिकार है। हम लोग बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए शुरू से इसका आकलन किया और नतीजा निकला की पत्नी अगर पढ़ी लिखी हो तो अपने आप प्रजनन दर घटेगा। इसको भी देखते हुए महिला शिक्षा पर हमने राज्य में विशेष जोर दिया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार का प्रजनन दर चार था, जो तीन पर आ गया है। अगले 5-7 सालों में यह दो पर आ जाएगा। मुख्यमंत्री अधिवेशन भवन में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

बता दें कि बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री को जातीय जनगणना से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर काम करना चाहिए। बढ़ती जनसंख्र्या चिंताजनक है। इसलिए इस मसले पर भाजपा मुख्यमंत्री से लिखित मांग करने पर विचार कर सकती है। मंत्री ने कहा था कि देश के सामने अभी सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या है। बिहार को सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। इस मसले पर मुख्यमंत्री को कानून लाना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा नेता डॉ. संजय पासवान, हरि भूषण ठाकुर बचौल सहित अन्य नेता भी जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग कर चुके हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.