बिहार में आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता चिराग पासवान इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार को स्कॉलरशिप के मुद्दे पर घेरा है। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया कर लिखा- ‘बिहार सरकार पिछले 3 सालों से स्कॉलरशिप के रुपए नहीं दे रही है। इस कारण राज्य के 15 लाख SC-ST स्टूडेंट्स को नुकसान हुआ है। उन्हें अब तक स्कॉलरशिप के रुपए नहीं मिले हैं। जबकि, स्टूडेंट्स को मिलने वाली स्कॉलरशीप के रुपए में 75 प्रतिशत रुपए केंद्र सरकार देती है’।
कहा है- ‘बिहार सरकार के इस रवैये से राज्य की 20 प्रतिशत जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। ये बिहार सरकार की चरम असंवेदनशीलता है’। अपने पोस्ट के जरिए चिराग पासवान ने नीतीश सरकार से तत्काल स्कॉलरशिप रिलीज करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर दी है।


इससे पहले राज्य में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर और बढ़ते अपराध के मामले में पर चिराग पासवान ने छठे चरण के आशीर्वाद यात्रा से निकलने के पहले घेरा था। सरकार की व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े किए थे। यात्रा के दौरान वो जब जिस जिले में जा रहे हैं, वहां सरकार की खामियों को उजागर कर रहे हैं। साथ ही नीतीश कुमार और जदयू के इशारे पर उनके सगे चाचा और केंद्र में मंत्री बन चुके पशुपति कुमार पारस ने उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया? उनके पिता की बनाई लोकजनशक्ति पार्टी को किस तरह से तोड़ा गया? इस बारे में भी वो जनता के बीच खुलकर अपनी बातों को रख रहे हैं।








Leave a Reply