BIHARBreaking NewsSTATE

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हुए दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हो गए हैं। वे सोमवार को ही अस्‍पताल में भर्ती हो गए थे। उन्‍होंने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है। उनके ट्वीट से जानकारी मिलते ही लोगों ने शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना शुरू कर दी है। राजद के प्रवक्‍ता चितरंजन गगन ने उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। इसके अलावा तमाम लोगों ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। कुशवाहा ने मंगलवार की सुबह 9.35 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद की तस्‍वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

जानिए कैसा है कुशवाहा की तबीयत का हाल

कुशवाहा ने बताया कि वे कल से ही दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हैं। उन्‍होंने बताया कि वे अपने स्‍वास्‍थ्‍य की नियमित जांच के लिए अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं। उनके ट्वीट के मुताबिक चिंता करने वाली कोई बात फिलहाल नहीं है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद उनके अस्‍पताल से छुट्टी मिलने की बात तय होगी। वे हाल में बिहार के कई जिलों का दौरा कर लौटे थे। राज्‍य में संगठन की मजबूती के लिए उन्‍होंने जिलों का दौरा हाल में ही शुरू किया है। इस क्रम में वे राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में कई दिनों तक भ्रमण करते रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.