BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के अलग-अलग जगहों पर सघन छापेमा’री, भाड़ी मात्रा में श’राब बरामद; 4 गिरफ्तार, 2 फरार

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर सोमवार को मधनिषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) पटना के आदेशानुसार जिले के विभिन्न रूठो पर SI शिवेन्द्र कुमार व SI राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी शुरू की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के लिए 2 टीम गठित की गई थी। इसके बाद वाहन चेकिंग किया गया।

जहां वाहन चेकिंग के दौरान कुढनी थाना क्षेत्र के खरौना डीह गांव के समीप धंधेबाज चन्दन कुमार को 14 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सदर थाना के सुस्ता से 30 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। हालांकि, मौके से अभियुक्त बबन कुमार फरार हो गया। उसके खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया।

वहीं, कांटी से एक अभियुक्त को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि, सिवाईपट्टी थाना के ब्रजमुरिया गांव से एक अभियुक्त को 2 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, हथौड़ी थाना के डकराम गाँव के उज्ज्वल सिंह को नकली विदेशी शराब बनाने के आरोप में बीबीगंज से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ उत्पाद में केस दर्ज था।

उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बीबीगंज नन्दपुरी इलाके से टीम ने 32 पेटी विदेशी शराब जप्त किया। हालांकि, मौके से धंधेबाज फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।

चलती ट्रेन से शराब की खेप लेकर उतरे 3 धंधेबाज गिरफ्तार: स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन से माड़ीपुर पुल के नीचे शराब की खेप लेकर उतरे तीन धंधेबाज को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। तीनों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही धंधेबाज शराब की खेप लेकर उतर चुके थे।

गुप्त सूचना के आधर पर जीआरपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में बेगूसराय के नगर थाना के हर्ररत निवासी सोनू कुमार, चेरिया बरियारपुर थाना के रामपुर घाट निवासी नीतीश कुमार व लोहिया नगर थाना के बाघी निवासी नवीन कुमार शामिल है। इनके पास से 3 पीला रंग के झोला से 21 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.