मुजफ्फरपुर शहर में मंगलवार को करीब आठ मोहल्ले में सात घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। इन इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शाम पांच बजे बिजली आने की संभावना है। नया टोला, मिसकोट PSS, मोतीझील, जेल वन फीडर में दस बजे से मेंटेनेंस कार्यो को लेकर बिजली काटी जाएगी।इससे करीब 5 हज़ार से अधिक की आबादी प्रभावित होगी।
बिजली संबंधित काम पूरा कर लेने की अपील
बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है पानी का स्टॉक कर लें। बिजली संबंधित जो भी काम है। उसे दस बजे से पहले पूरा कर लें। क्लब रोड फीडर में करीब चार घंटे बिजली बाधित रहेगी। इधर, मझौली धर्मदास इलाके में बगैर सूचना दिए कई घंटे तक बिजली काट दी गयी। लोगों ने कई बार अधिकारियों को कॉल किया। लेकिन, कोई जानकारी नही दी गयी।
कई इलाकों में पानी के लिए हाहाकार
देर रात से शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी रही। कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौली जारी रही तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे। बेला में श्याम नन्दन सहाय कॉलेज से लेकर टाटा पावर लिंक तक के मोहल्लेवासी लो वोल्टेज की समस्या परेशान रहे। लेकिन, विभाग उदासीन बना रहा। इससे लोग रात भर परेशान रहे। बेला, मुशहरी, इंदिरा कॉलोनी, मझौली धर्मदास, शेरपुर और कच्ची पक्की इलाके में उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार सुबह से भी बिजली की आंखमिचौली और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।








Leave a Reply