Breaking News

सावधानी हटते ही दिखने लगा असर / बिहार में अनलॉक ने फिर से बढ़ाया कोरोना का ख’तरा, पिछले 8 दिन में सामने आए 357 नए मामले

बिहार के 7 जिले कोरोना फ्री हो गए, लेकिन ख’तरा टला नहीं है। देश के कई राज्यों में बढ़ रहे मामले कभी भी विकराल हो सकते हैं। दोनो ही लहर में बिहार का रिकॉर्ड रहा है कि मामले अचानक से बढ़े हैं। ऐसे में अनलॉक बिहार में हर समय कोरोना का खतरा है। अगस्त माह के 8 दिनों में कोरोना के 357 नए मामले आए हैं। बस राहत की बात यही है कि मौत की रफ्तार थम गई है। 5 दिनों से बिहार में एक भी मौत नहीं हुई है। पटना में भी 21 जुलाई के बाद से ही कोरोना किसी की जान नहीं लिया है।

24 घंटे में 1.43 लाख जांच

बिहार में 24 घंटे में 143851 लोगों करी जांच हुई है। इसमें कुल 34 नए मामले आए हैं। अबतक कुल 725192 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें 715236 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 9646 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मामलों की संख्या 309 है। बिहार का रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह पटना में कुल नए संक्रमितों की संख्या 3 है। अब तक कुल 146816 लोग कोरोना संक्रमित हुए हें जिसमें 144445 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2330 है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या अब 41 रह गई है।

7 जिलों में नो कोरोना

बिहार के 7 जिलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। इसमें औरंगाबाद, बांका, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर और सीवान शामिल है। इसके अलावा 12 ऐसे जिले हैं जहां कोरोना का एक्टिव मामला अंडर 5 है। इन जिलों में नए मामलों पर काबू करने में स्वास्थ्य विभाग सफल रहा तो यह जिले भी कोरोना फ्री हो जाएंगे। इसमें 4 जिलों में एक से दो एक्टिव मामले हैं। अन्य जिलों में भी कोरोना फ्री हुए 7 जिलों से सबक लेकर काम किया जाए तो यह जिले भी कोरोना फ्री हो सकते हैं।

कोरोना फ्री जिलों ने भी बहुत लोगों को खोया

कोरोना फ्री होने वालें जिलों में सीवान में अब तक कुल 15191 लोग संक्रमित हुए है जबकि 15021 लोग ठीक हुए वहीं 170 लोगों की मौत हुई है। कैमूर में 4983 लोग संक्रमित हुए जिसमें 4836 स्वस्थ हुए और 147 लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में 10770 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 10661 लोग ठीक हुए और 109 लोगों की मौत हो गई। गोपालगंज में 16669 लोगों कोरोना हुआ जिसमें 16575 लोग ठीक हुए जबकि 94 लोगों की मौत हो गई। बक्सर में 9247 लोग संक्रमित हुए जिसमें 9065 स्वस्थ हुए और 182 लोगों की मौत हो गई। बांका में 7377 लोग संक्रमित हुए जिसमें 7265 ठीक हुए और 112 लोगाें की कोरोना से मौत हो गई। औरंगाबाद में 20007 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 19932 लोग ठीक हो गए लेकिन 75 लोगों की जान चली गई।

संक्रमण के ऑप 5 जिले

पटना – 1,46,820

24 घंटे में 3 नए मामले

गया – 33,931

24 घंटे में 2 नए मामले

मुजफ्फरपुर -31,378

24 घंटे में 6 नए मामले

बेगूसराय – 27,172

24 घंटे में एक भी नया मामला नहीं

भागलपुर – 25,823

24 घंटे में एक नया मामला

एक्टिव मामलों के टॉप 5 जिले

पटना – 37

पूर्वी चंपारण – 25

समस्तीपुर – 25

दरभंगा – 20

किशनगंज – 16

रिकवरी के टॉप 5 जिले

पटना – 1,44,453

24 घंटे में 8 लोगों की रिकवरी

गया – 33,647

24 घंटे में एक संक्रमित की रिकवरी

मुजफ्फरपुर – 30,745

24 घंटे में 7 लोगों की रिकवरी

बेगूसराय – 26,712

24 घंटे में 6 लोगों की रिकवरी

भागलपुर – 25,502

24 घंटे में एक संक्रमित की रिकवरी

मौत के टॉप 5 जिले

पटना – 2,330

मुजफ्फरपुर – 621

नालंदा – 468

बेगूसराय – 457

पूर्वी चंपारण – 430

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.