बिहार के सभी जिले में कोविड वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज के लिए अलग टीकाकरण केंद्र बनेंगे। जिलों को 13 अगस्त तक जिलावार कम से कम 10 केंद्र चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त से ऐसे केंद्रों पर टीके की दूसरी डोज देने का अभियान प्रारंभ किया जाना है। राज्य में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ था। पहले चरण में 45-59 और 60 से अधिक उम्र वालों के साथ हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका देने दिया गया। नौ मई से 18 से ऊपर के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था बहाल की गई। अब यह देखा जा रहा है कि वैक्सीन की पहली डोज के लिए लोग जिस तत्परता से आ रहे हैं, उनकी तत्परता दूसरी डोज के लिए नहीं है। इसका एक बड़ा कारण टीकाकरण केंद्रों पर बढ़ती भीड़ भी है।
पूर्व में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का दूसरा टीका लेने के लिए 28 दिन के अंतर रखा गया था। बाद में कोविशील्ड के लिए 54 दिन की मियाद और अंत में 84 दिन के अंतर की सीमा रखी गई। लंबे अंतर की वजह से सूबे में जहां 2.32 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला टीका दिया गया वहीं दूसरा टीका लेने वालों की संख्या राज्य में सिर्फ 44.52 लाख है।
- 15 अगस्त से वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अलग केंद्र
- प्रत्येक जिले में कम से कम 10-10 केंद्र चिह्नित करने के निर्देश
- अब तक 2.32 करोड़ को एक, 44.52 लाख को मिलीं दोनों डोज
इस अंतर को कम करने और वैक्सीन की दूसरी डोज से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए दूसरी डोज के लिए अलग केंद्र बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने प्रभार वाले जिलों में कम से कम 10-10 केंद्र चिह्नित करें जहां सिर्फ वैक्सीन की दूसरी डोज देने की व्यवस्था हो








Leave a Reply