BIHARBreaking NewsSTATE

सांप के डंसने पर बुजुर्ग का खौ’फनाक कदम, चबा-चबाकर मा’र डाला, बोला-मुझे डंसने की हिम्मत कैसे हुई

नालंदा : आपको यह जानकर कैसा लगेगा कि सांप डंसने के बाद कोई शख्स उस सांप को ही चबा-चबाकर मार डाले। जी हां, यह मामला बिहार के नालंदा जिले का है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डंस लिया। इसके बाद गुस्साए बुजुर्ग ने सांप को चबा-चबाकर मार डाला। हालांकि सांप के काटने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग की भी मौत हो गई। 

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामा महतो को करैत सांप के बच्चे ने शनिवार की रात डंस लिया। इस दौरान नशे की हालत में धुत महतो ने सांप को पकड़ लिया और यह कहने लगा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, तुम मुझे काटते हो। मैं तुम्हें काटूंगा। इसके बाद बुजुर्ग ने सांप को चबा-चबाकर मार डाला। 

जब बुजुर्ग सांप को चबा रहा था इस दौरान सांप ने बुजुर्ग के मुंह में कई जगहों पर काट लिया। इससे बजुर्ग लहूलुहान हो गया। सांप को चबाने के बाद भी राम महतो नहीं माना और अंत में मरे हुए सांप को महतों ने पेड़ की टहनी से लटका दिया और सोने चला गया।

इसके बाद इलाज के लिए जब लोगों ने कहा तो महतो ने यह कहकर टाल दिया कि सांप का बच्चा था, जहर चढ़ेगा नहीं। वहीं अगले दिन सुबह जब महतो अचेत हालत में मिले तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.