BIHARBreaking NewsSTATE

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को, मुजफ्फरपुर में 14 केंद्रों पर होगी परीक्षा

मुजफ्फरपुर,। 11 अगस्त को जिले के 14 केंद्रों पर होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विद्या विहार में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुस सलाम अंसारी ने की। बैठक में सभी केंद्रों के केंद्राधीक्षक और कुछ बीईओ मौजूद थे। नवोदय के प्राचार्य डा. सचित कुमार ने बताया कि 80 सीटों के लिए छह हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पिछले साल की तुलना में दोगुना है। कुढऩी बीईओ उत्तम प्रसाद 675 रजिस्ट्रेशन कराकर प्रथम स्थान हासिल किए हैं। मीनापुर दूसरे और पारू प्रखंड तीसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई है। गश्ती दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर कोविड -19 प्रोटोकाल के पालन पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

बदले गए इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा के तीन केंद्र बदले गए है। मारवाड़ी उच्च विद्यालय (साहेबगंज प्रखंड), चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय (मीनापुर प्रखंड) एवं राजकीय जिला स्कूल (पारू प्रखंड) को बदलकर क्रमश: नवराष्ट्र उच्च विद्यालय, पताही मुजफ्फरपुर, लंगट ङ्क्षसह महाविद्यालय का विज्ञान भवन एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा कर दिया गया है। अन्य परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे। अभ्यर्थी अपने निर्धारित केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

स्वच्छता पखवाड़ा की हुई शुरुआत, पौधारोपण के साथ संरक्षण का लिया गया संकल्प

मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह कालेज के एनएसएस इकाई की ओर से बिहार पृथ्वी दिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय ने पौधारोपण के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पौधारोपण और उसका संरक्षण ही विकल्प है। कार्यक्रम पदाधिकारी डा.अजय कुमार ने कहा कि हमें पौधा लगाने के साथ ही उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। मौके पर प्रो.टीके डे, डा.ललित किशोर, डा.नवीन कुमार, शिवम कुमार, प्रणव प्रत्यूष सहित लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

विवि में अतिथि शिक्षकों ने किया पौधारोपण

विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के सदस्यों ने प्रकृति की रक्षा, जैव विविधता संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और असमय जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए संकल्प लिया। कहा कि संघ के सदस्य विश्वविद्यालय परिसर में हर महीने कम से कम एक दर्जन पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करेंगे। प्लास्टिक व पालीथिन का उपयोग बंद करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डा.ललित किशोर, डा.राघव मनी, कोषाध्यक्ष डा.बिरजू कुमार सिंह, डा.अनिल धवन, डा.रंजीत कुमार, डा.प्रदीप कुमार, अविनाश कुमार, डा.लालजी यादव, डा. गुंजन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.