BIHARBreaking NewsSTATE

अयांश के घर पहुंचे तेजप्रताप / कहा- सत्ता का दुरुपयोग करना आता है, लेकिन बच्चे को बचाना नहीं; दुर्लभ बीमा’री से पी’ड़ित अयांश की मदद करे नीतीश सरकार

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना के अयांश के लिए धन जुटाने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए RJD ऑफिस में एक बॉक्स भी लगाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मदद करें। उन्होंने कहा कि सरकार को अयांश के जीवन की रक्षा के लिए इंजेक्शन दिलाने में मदद करनी चाहिए। बता दें कि अयांश को जो इंजेक्शन लगना है उसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है।

नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए तेजप्रताप ने कहा कि सरकार सिर्फ घोटाला करने में आगे रहती है। बच्चे की जान बचाने के लिए इंजेक्शन का इंतजाम नहीं करा सकती। राजद कार्यालय में छात्र राजद की बैठक में यह सब बोलने के बाद तेजप्रताव यादव रविवार शाम को अयांश के घर भी गए। अयांश स्पानल मस्कुलर एस्ट्राफी नामक बीमारी से पीड़ित हैं।

तेज प्रताप की गोद में अयांश।

तेज प्रताप की गोद में अयांश।

बच्चे के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
अयांश के घर पहुंचकर तेजप्रताप यादव ने अयांश का हालचाल जाना। उन्होंने अयांश को गोद में भी लिया। तेजप्रताप यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के घेरे में आ रहे हैं। सृजन से लेकर न जाने कितने घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि इस बच्चे को चारों तरफ से मदद मिल रही है। नीतीश सरकार को भी मदद करनी चाहिए। बच्चे के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मेरी पूरी कोशिश होगी कि लालू प्रसाद भी इन्हें देखने आएं।

यज्ञ से युद्ध रुका था, बच्चे की जान जरूर बचेगी
तेज प्रताप ने यह भी कहा कि भाजपा के नेता जिनकी सरकार केन्द्र में है, उनको मदद करनी चाहिए। सरकार तो अब तक बच्चे को देखने भी नहीं आई। सभी दलों को मिलकर इस बच्चे को बचाना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री भी देखने आए पर क्या किया? सत्ता का दुरुपयोग करना जानते हैं। लेकिन, बच्चे को बचाना क्यों नहीं चाहते? उन्होंने कहा कि भारत और चीन में जब लड़ाई हुई थी तब यज्ञ हुआ था। उससे युद्ध रुका था। उसका असर पड़ा था। इसका असर पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.