BIHARBreaking NewsSTATE

पटना ने वैक्सीनेशन में देश में बनाया 3 रिकार्ड / सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला पहला जिला, 7 नगर निकाय में 100% वैक्सीनेशन

पटना में रिकॉर्ड का टीका लग रहा है। जिला के 7 नगर निकाय में 100% वैक्सीनेशन हो गया है। इसके साथ ही जिला और शहर में भी वैक्सीनेशन के आंकड़ों ने देश में रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में 136560 वैक्सीनेशन ने पूरे देश में पटना का मान बढ़ाया है। पटना में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन पर फोकस किया जा रहा है। पटना के लोग भी वैक्सीनेशन में आगे आ रहे हैं जिससे रिकॉर्ड बनता जा रहा है।

पहला रिकॉर्ड – सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला देश का नंबर एक जिला बना पटना।

  • पटना – 1,36,560
  • बंगलुरू – 88,327
  • अहमदाबाद – 55,988
  • मुंबई – 53,988
  • बेलगांव (कर्नाटक) – 49,513

दूसरा रिकॉर्ड – एक दिन में एक लाख से अधिक टीका लगाने वाले देश के 5 जिलों में शामिल पटना

1. मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिला में 2,27,349 टीका लगा।

2. कर्नाटक के बंगलुरू जिला में 173960 टीका लगा।

3. मध्य प्रदेश के भोपाल जिला में 1,56,137 टीका लगा।

4. बिहार राज्य के पटना जिला में 136560 टीका लगा।

5. कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिला में 98770 टीका लगा।

तीसरा रिकॉर्ड – पटना जिला के 7 नगर निकाय 100%टीकाकृत

  • नगर परषद मोकामा
  • बाढ़
  • बख्तियारपुर
  • फतुहा
  • खगौल
  • फुलवारी शरीफ
  • दानापुर

100% वाले जगह कहां कितना लगा टीका

  • मोकामा नगर परिषद – 38612 वैक्सीनेशन
  • बाढ़ नगर परिषद – 38841 वैक्सीनेशन
  • बख्तियारपुर नगर परिषद – 35007 वैक्सीनेशन
  • फतुहा नगर परिषद – 30244 वैक्सीनेशन
  • खगौल नगर परिषद – 30669 वैक्सीनेशन
  • फुलवारीशरीफ नगर परिषद – 64244 वैक्सीनेशन
  • दानापुर नगर परिषद – 144449 वैक्सीनेशन

100% वैक्सीनेशन के लिए प्रमाण-पत्र

पटना में 7 नगर परिषद को 100 % टीकाकृत घोषित किया गया है। इसके लिए संबंधित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है कि संबंधित नगर परिषद के सभी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों द्वारा कोविड-19 के टीका का प्रथम डोज या दोनों डोज लिया जा चुका है। अब वैसे लोग बचे हैं जो नगर परिषद नगर पंचायत से बाहर हैं या अस्वस्थ होने के कारण टीका नहीं ले पाए हैं। ऐसे लोगों के लिए नगर निकाय क्षेत्र में स्थाई टीकाकरण केंद्र संचालित हैं जहां पर वे टीका ले सकते हैं।

विशेष टीकाकरण 24×7 केंद्र ने पकड़ी रफ्तार

पटना जिला में मांग को देखते हुए शहर में विशेष टीकाकरण केंद्र एवं 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा के लिए केंद्र की स्थापना की गई है। शहर में 14 विशेष टीकाकरण केंद्र तथा 3 केंद्र 24×7 स्थापित किए गए। कुल 17 केंद्रों पर 7 अगस्त तक कुल 902277 टीकाकरण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। इसमें से 3 केंद्र 24×7 द्वारा कुल 370845 टीकाकरण किए गए। तीन केंद्र हैं पाटलिपुत्रा अशोका, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज पाटलिपुत्र।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.