BIHARBreaking NewsSTATE

ललन से फिर मिले उपेंद्र, सियासत का नया गणित शुरु / ललन-उपेंद्र ने कहा पार्टी को नंबर वन बनाएंगे, JDU के प्रवक्ता बोले- ये JDU बदल चुका

JDU में एक अलग रणनीति की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ कह दिया कि अब JDU पहले तरीके से नहीं, नये तरीके से चलेगा। इसको लेकर उनके प्रवक्ता और खुद ललन सिंह ने कवायत शुरु कर दी है। ललन सिंह आज JDU के संसदीय दल के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा से मिलने उनके आवास पर गए। दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे बंद कमरे में बात की। जब दोनों नेता कमरे से बाहर निकले तो दोनों के चेहरे पर एक अलग मुस्कान थी। दोनों नेताओं ने साफ कहा कि हम लोग समता पार्टी से पहले लोकदल में साथ रहे हैं। हमलोगों की दोस्ती काफी समय से है। हमलोग एक दूसरे के घर आते जाते रहे है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। लेकिन, इन दोनों नेताओं के एकजुट होने से एक मजबूत लॉबी तैयार हो रही है जो RCP के समय के नेताओं पर भारी पड़ती दिख रही है।

बताते चले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले भी उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर ललन सिंह ने जाकर मुलाकत की थी। उस समय भी दोनों नेताओं ने कमरे में बंद होकर बात की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी ये मुलाकात आगे की रणनीति के तरफ इशारा कर रहा है। दोनों नेताओं का प्रभाव इन दिनों पार्टी पर बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जहां पूरे प्रदेश में बिहार यात्रा करके पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे है तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने पुराने नेताओं को आह्वान किया है कि वो JDU में आएं और JDU को मजबूत बनाएं, उनका सम्मान होगा। दोनों नेताओं ने कहा कि हम दोनों का लक्ष्य है कि की नीतीश कुमार के सपने को पूरा करना, JDU को नम्बर वन पार्टी बनाना। ललन सिंह ने कहा कि अब JDU को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्य है, उस लक्ष्य को पूरा करना है।

इधर, ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद JDU के चार प्रवक्ताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेस करके अपने पार्टी के अंदर से बादर तक विरोधियों को चेताया कि ये JDU बदल चुका है। ललन सिंह को कोई संगठन चलाना नहीं सीखा सकता है। वो एक मजबूत राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वहीं, प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर पार्टी एक कदम भी पीछे नहीं आने वाली है। अजय आलोक ने उदाहरण देते हुए कहा कि मैं कायस्थ जाति से आता हूं। 1943 में सरकारी नौकरी में 35 फीसदी कायस्थ थे, आज कायस्थ सरकारी नौकरी में एक फीसदी से भी कम है। ऐसे में सभी जातियों का जनगणना कराना आवश्यक है। ताकि लोगों वास्तविक स्थिति का पता चले। अजय आलोक ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अन्य राज्यों में हमें अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। 2 राज्यों में हम क्षेत्रिय दल है और दो अन्य राज्यों में अगर हमारी ताकत बढ़ती है, तो हम राष्ट्रीय पार्टी बन जाएंगे। JDU प्रवक्ता ने कहा कि JDU चाहता है कि वह NDA गठबंधन में रहे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम स्वतंत्र राजनीतिक दल के तौर पर चुनाव लड़ने को स्वतंत्र हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.