राजद छात्र संगठन की रविवार को बैठक हो रही है। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बैठक में पहुंचे हैं। राजद छात्र संगठन की कमान तेज प्रताप के हाथों में है। कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी तो दिल में रहते हैं। वह हमारे अर्जुन हैं। पोस्टर में फोटो नहीं रहने से कुछ नहीं होता है।
दरअसल, राजद छात्र संगठन की ओर से कार्यक्रम में जो पोस्टर लगाया गया था। उसमें तेजस्वी की फोटो नहीं थी। सिर्फ तेज प्रताप की थी। इससे पहले राजद के स्थापना दिवस के मुख्य पोस्टर से तेज प्रताप गायब थे। ऐसे में सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं। तेज प्रताप ने छात्र संगठन के हक की बात पार्टी के स्थापना दिवस पर भी उठाई थी। कहा था कि छात्रों-नौजवानों का सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है।



कार्यक्रम में जींस पहन कर आए छात्र राजद कार्यकर्ता।
जींस को लेकर भी छात्र राजद के अध्यक्ष ने अपनी बात रखी
वहीं, जींस को लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि यह उनका विचार है। उनकी सोच है। मुझे लगता है कि राजनीति में आने के लिए पहनावे की कोई जरूरत नहीं है। विचारधारा चाहिए। हम लोग लालू प्रसाद की विचारधारा को मानते हैं। बता दें कि शनिवार को जगदानंद सिंह ने कहा था कि सिर्फ जींस पहनने और फोटो खींचाने से कोई नेता नहीं बन जाता है। इसके लिए आंदोलन करना पड़ता है। संघर्ष करना पड़ता है।
छात्र संगठन से जुड़े अयांश के लिए पैसे जुटाएंगे RJD छात्र संगठन के युवा
बैठक में छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी बात हुई। इसमें छात्र संगठन से जुड़े पटना के अयांश की बीमारी का इलाज कराने के लिए पैसे भी जुटाए गए हैं। अयांश स्पाइनल मस्कुलर एस्ट्राफी नामक बीमारी से पीड़ित हैं।



Comment here