मुजफ्फरपुर,। अहियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर कोल्हुआ इलाके के स्टेशनरी कारोबारी अरुण कुमार से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की राशि नहीं देने पर बदमाशों द्वारा कारोबारी के घर को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। इसके कारण कारोबारी का परिवार दहशत में है। इस संबंध में कारोबारी ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है


बताया गया कि कारोबारी का बैरिया में स्टेशनरी का व्यवसाय है। बदमाशों द्वारा उनके दरवाजे पर रंगदारी भरा पत्र ग्रिल पर रख दिया गया। पत्र मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कारोबारी का किसी से दुश्मनी नहीं है। मगर लाकडाउन की वजह से व्यवसाय काफी दिनों से बंद चल रहा था। बहरहाल पुलिस सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है। इसके लिए आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही इलाके में संदिग्ध गतिविधि वालों पर नजर रखी जा रही है।




Comment here