बगहा में गंडक नदी का जलस्तर जैसे-जैसे नीचे हो रहा है। वैसे-वैसे गंडक सीमावर्ती क्षेत्र में कटाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदाहा पंचायत के भैसहिया, बलजोरा व कांटी दियारा में करीब एक पखवाड़े से गंडक नदी का भीषण कटाव जारी है।
इस कटाव में भैसहिया, बलजोरा व कांटी दियारा के किसानों के करीब तीन सौ एकड़ में लगा गन्ना एवं धान का फसल गंडक नदी में विलीन हो चुका है। ऐसे में इन किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। खेत में लगा फसल पूरी तरह नदी में विलीन हो जाने से किसानों के समक्ष रोजी-रोटी की परेशानी उत्पन्न हो गई है। किसानों के समक्ष अपने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई हैं।


SDM को आवेदन देकर बचाव करने का लगाया गुहार
मुखिया मनोरमा देवी के नेतृत्व में किसानों ने दियरावर्ती क्षेत्र में कर रही गंडक के भीषण कटाव को लेकर एसडीएम शेखर आनन्द को एक ज्ञापन दिया और कटाव से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों को दिये ज्ञापन में लिखा है कि किसानों का दियारावर्ती क्षेत्रों में गंडक नदी के द्वारा भीषण कटाव किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों एकड़ भूमि में लगे धान व गन्ना की फसल गंडक में विलीन हो गया है। किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर खेतों की जांच करा कर फसलों की मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जलस्तर में कमी के साथ ही कटाव हुआ तेज
जलस्तर में कमी के बाद भी नदी के पानी का करंट सीधे गंडक उक्त इलाकों की ओर हो गया है। जिसके कारण नदी की धारा तबाही मचा रही है। गंडक की उग्र और तीव्र धारा से लोगों के खेत काट रही है। गंडक नदी का कटाव देखकर कटाव के भय से ग्रामीणों मे तनाव का माहौल कायम हो गया है। कटाव तेज होने के चलते रातों-रात गंडक कई एकड़ जमीन काट दे रही है।




Leave a Reply