BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना के खि’लाफ फिर बड़ी जंग / 7 अगस्त को पटना में मेगा वैक्सीनेशन कैंप, 1 दिन में 1.50 टीका लगाने का बनेगा रिकॉर्ड, अफसरों को दिया गया निर्देश

पटना में कोरोना के खिलाफ फिर बड़ी जंग होने जा रही है। यह जंग 7 अगस्त को वैक्सीनेशन के हथियार से लड़ी जाएगी। इस दिन पटना में मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा जिसमें एक ही दिन में 1.50 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का फिर बड़ा रिकॉर्ड बनाया जाएगा। कैँंप को लेकर अफसरों को प्लान का निर्देश जारी कर दिया गया है।

मेगा वैक्सीनेशन इवेंट में बनेगा रिकॉर्ड

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच वैक्सीनेशन में तेजी की जा रही है। इसी कड़ी में 7अगस्त को मेगा वैक्सीनेशन इवेंट का प्लान किया गया है। इस बड़े आयोजन में बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए एक दिप में डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को टीकाकृत कर लक्ष्य प्राप्त किए जाएंगे। DM डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को बेहतर प्लानिंग बनाने का निर्देश दिया है।

माइक्रो प्लान से होगा टीकाकरण

मेगा वैक्सीनेशन कैंप के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए टीम गठित करने के साथ लोगों के साथ बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार करने काे कहा गया है। सेशन साइट के अनुसार वैक्सीनेटर तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर की टीम गठित करने की व्यवस्था चल रही है। इसके साथ ही सफल रणनीति के तहत 6 अगस्त को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक भी होगी। बैठक में वैक्सीनेशन का पूरा खाका तैयार किया जाएगा जिससे टारगेट पूरा करने में आसानी हो सके।

पटना में बनेगा 100% वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड

तैयारी की जा रही है कि 7 अगस्त को मेगा वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से ही बाढ़, बख्तियारपुर, खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ और खुसरूपुर नगर निकाय मे शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर 100% वैक्सीनेटेड घोषित किया जाएगा। इस मंशा को पूरा करने के लिए डीएम ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में मायकिंग कराने तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों को मोबिलाइज करने का निर्देश दिया है।

पटना के शहरी वार्डों में 93.25% वैक्सीनेशन

पटना नगर निगम क्षेत्र के 93.25% व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 4.52 लाख जीविका दीदी में से 3.09 जीविका दीदी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। टीकाकरण के इस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय राज्य एवं प्राइवेट कार्यालय मैं काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों का भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीनेशन किया गया है। समीक्षा के क्रम में पाया गया की 203 कार्यालयों में 107613 कर्मियों का टीकाकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 47 स्लम एरिया में कुल 10514 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।

4 मिनी बस 4 अनुमंडल में होगी रवाना

वैक्सीनेशन के विशेष अभियान में 6 अगस्त को शाम 4 बजे डीएम 4 मिनी बस को 4 अनुमंडल में नुक्कड़ नाटक की टीम तथा वैक्शीनेटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ रवाना करेंगे। यह टीम दानापुर, बाढ़, पटना सिटी और पालीगंज अनुमंडल में जाकर वैक्सीनेशन के काम को रफ्तार देगी। नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा जागरूकता पैदा किया जाएगा तो दूसरी ओर वैक्सीनेटर द्वारा लोगों को टीकाकरण भी किया जाएगा।

डीएम ने सिविल सर्जन पटना डॉ विभा कुमारी, अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसपी विनायक और अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए विशेष टीकाकरण की मुहिम में लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.