BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह पर सभी बाल विकास परियोजनाओं में स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समाहरणालय मुजफ्फरपुर

दिनांक 5 अगस्त 2021

विश्व स्तनपान सप्ताह पर (1-7अगस्त) सभी बाल विकास परियोजनाओं में सेविका,महिला पर्यवेक्षिकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है।

इस क्रम में बाल विकास परियोजना, मुशहरी सदर में स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु रथ यात्रा निकाली गई जिसको जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आई.सी. डी. एस. श्रीमती चांदनी सिंह एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,मुशहरी सदर,श्रीमती नीतू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया ।

मौके पर उपस्थित डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान एवं कार्य को दृढ़ता पूर्वक एक साथ करने का समर्थन देता है। साथ ही इसका उद्देश्य यह भी है कि कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना तथा इसके लिए कार्यालयों में सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है। कहा कि स्तनपान बच्चों माताओं दोनों को स्वास्थ्य ,पोषण ,भावनात्मक लाभ प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा एवं सेविका /सहायिकाओं के द्वारा स्तनपान को बढ़ावा देने के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर जिला समन्वयक सुषमा सुमन राष्ट्रीय पोषण मिशन, आई.सी. डी. एस.,प्रखंड समन्वयक दर्शना कुमारी,प्रखंड परियोजना सहायक कोमल कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका अनामिका कुमारी,रंजना कुमारी,नीलू कुमारी,मुशहरी सदर की सेविकाएं एवं कार्यालय कर्मी राजीव कुमार,संजय कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.