मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात जारी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद इसपर नकेल नहीं कसा जा रहा है। बुधवार देर रात बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया में एक आभूषण दुकान (ज्वेलर्स) का शटर काटकर 3 लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर दो लोग मोहम्मद रिजवान और कयामुद्दीन ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, चोरों ने मारपीट कर दोनों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद जेवरात लेकर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को SKMCH में भर्ती करवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार ज्वेलर्स में 3 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में पता लगा कि ये गिरोह शातिर है। चोरी के अलावा ये लूटपाट भी करता है। चोरों की तलाश में तलाश में छापेमारी चल रही है।
दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि पहले भी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच देर रात करीब एक दर्जन की संख्या में चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोला। शटर को गैस कटर से काटकर जेवरात चोरी कर लिया गया। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन को पहुंच चुकी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व बरुराज के मुरारपुर चौक स्थित एक दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चोरी कर ली थी। इस घटना में भी अबतक पुलिस के हाथ खाली है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। कहते हैं कि रात्रि गश्ती के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है।
Leave a Reply