लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि ‘गाय में 33 करोड़ देवी- देवताओं का वास होता है। बिना गाय के तो मैं रह ही नहीं सकता हूं। गाय की सेवा, सबसे बड़ी सेवा है।’ तेज प्रताप यादव ने ये बातें फेसबुक लाइव के दौरान कही। लाइव के दौरान तेज प्रताप ने अपने आवास पर गायें और बाकी जानवर भी दिखाए। तेज प्रताप अपने सरकारी आवास में सिर्फ गाय ही नहीं पालते। बल्कि डॉग भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बाप-दादा भी गाय पालते रहे हैं। वे घोड़ों के भी शौकिन हैं।


तेज प्रताप के आवास पर साइबेरियन हस्की डॉग।
साइबेरियन हस्की डॉग के शौकीन, नाम क्या हैं जानिए
हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के पास उनके दो घोड़े भी हैं। चार डॉग भी पाल रखे हैं। उन्होंने बताया उन्हें डॉग की सबसे अच्छी नस्ल साइबेरियन हस्की लगती है और इन्हें पाल रखा है। इनके नाम हैं- स्काइलर, स्पार्क, ब्रूनो और लियो। तेज जैसे ही कहीं बाहर से घर पर आते हैं कि उनकी आवाज सुन उनके ये चारों डॉग भी भौंकने लगते हैं।


आवास में पूजा करते हुए तेज प्रताप यादव।
राधा-कृष्ण और महाकाल के उपासक
अपने घर में ऊपरी तल पर उन्होंने राधा कृष्ण की खूबसूरत मूर्ति भी रखी है, जिसके लिए ड्रेग आदि वृंदावन से लाए हैं। उन्होंने बताया कि वे शिव भक्त भी है महाकाल की पूजा आराधना करते हैं। तेजप्रताप यादव अक्सर वृंदावन भी जाते रहते हैं। अभी सावन में वे महाकाल की पूजा कर रहे हैं।

लोगों का संदेश लालू प्रसाद तक पहुंचाएंगे
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि जो लोग भी अपनी बात रखना चाहते हैं बताएं उसे वे अपने पिता लालू प्रसाद तक पहुंचाने का काम करेंगे। जनता ने जिस तरह से लालू प्रसाद को उन्हें और उनके भाई तेजस्वी यादव को अपना समर्थन करने का काम किया है। उसके लिए वे धन्यवाद देने का काम करते हैं।




Comment here