BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

बद’माशों को ग्रामीणों ने जमकर पी’टा:मुजफ्फरपुर में 98 हजार छी’नकर भाग रहे ब’दमाशों को ग्रामीणों ने द’बोचा, दौड़ा-दौड़ाकर की बेरहमी से पि’टाई

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में बाइक सवार तीन बद’माशों ने बैंक से रुपए निकालकर जा रहे एक ग्राहक की निशाना बनाया। उससे 98 हज़ार रुपए छीन लिए। ग्राहक ने भी बद”माशों का पीछा करना शुरू किया। जोर-जोर से चिल्ला भी रहे थे। शोर सुनकर एतवारपुर में कुछ ग्रामीणों ने भाग रहे एक बद’माश का पीछे से शर्ट पकड़कर खींच दिया। इससे तीनों बाइक समेत गिर गए। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया और दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पिटाई की।

एक बदमाश फरार

हालांकि, वहां से मौका देखकर एक बदमाश भाग निकला। सूचना मिलने पर बोचहां थाना की पुलिस और QRT टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि पुलिस के समक्ष भी धुनाई चालू रखा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की चुंगल से बचाया। पूछताछ करने के बाद थाना लेकर चले गए। थानेदार राजेश रंजन ने बताया कि दोनों शातिर कटिहार के कोढ़ा गिरोह के हैं। पूछताछ कर नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

छीनी गई रकम बरामद

रसूलपुर के मोहम्मद मेराज SBI शाखा से रुपए निकाले थे। बैंक के बाहर से ही बदमाश इसकी रेकी कर रहे थे। जैसे ही मेराज रुपए लेकर बाइक स्टार्ट कर घर जाने को निकले। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनसे रुपये वाला थैला छीन लिया। मेराज ने भी हिम्मत दिखाई और पीछा करने लगे। ग्रामीणों के सहयोग ने दो बदमाशों को दबोच लिया गया। इनके पास से छीने गए रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है फरार साथी के बारे में भी जानकारी दी है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.