लोजपा में जो स्थिति चिराग की हुई है, वहीं स्थिति आरजेडी में तेजस्वी की होने वाली है. अपनी यात्रा के दौरान जमुई पहुंचे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने ये बातें कही है. उन्होंने दावे के साथ कहा कि आरजेडी के कुछ साथियों के साथ उनकी बात होती है. आरजेडी में बड़े पैमाने पर असंतोष है. बहुत जल्द तेजस्वी की हालात चिराग की तरह होने वाली है. इसलिए इनकी बातों को ज्यादा तवज्जों देने की जरूरत नहीं है.
उपेन्द्र कुशवाहा ने अगले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष जेडीयू को कमजोर समझता है. यह अच्छी बात है यह हमारे रणनीति का हिस्सा है. विपक्ष मुझे कमजोर समझता रहे और मैं अंदर से मजबूत होता चला जाउ. हमलोग पूरे तौर पर एकजुट है, और प्रत्येक दिन एकजुट हो रहे हैं.
उन्होंने नीतीश कुमार को एकबार फिर पीएम मैटेरियल बताते हुए कहा कि यह सही बात है कि अभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है. लेकिन उनके इतर भी देश में प्रधानमंत्री बनने योग्य अन्य नेता है. उन नेताओं में से एक नाम नीतीश कुमार का भी है. इस बात में किसी को एतराज नहीं होना चाहिए. लेकिन जैसे पत्रकारों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को बतौर पीएम उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया.
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे किसी बात पर बीजेपी के किसी नेता को आपत्ति है तो उन्हें अपने पार्टी के आलाकमान से बात करनी चाहिए. इसमें किसी को संशय नहीं है कि नीतीश कुमार एक पीएम मैटेरियल है. यह सही है कि हमलोग एनडीए के अलायंस है. एनडीए के नेता पीएम मोदी है.



Input: LiveCities



Leave a Reply