

मोना सिंह की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आज 26 दिसंबर को प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की जाएगी। मोना पिछले एक साल से साउथ के एक बैंकर को डेट कर रही हैं। मोना की शादी की खबर सुनकर उनके फैन्स की ध’ड़कनें तेज हो गई हैं।

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, मोना सिंह अपने इस खास दिन पर ज्यादा अटेंशन नहीं चाहती हैं इसलिए इसकी सूचना सिर्फ खास दोस्तों को ही दी गई है। मोनी की शादी में इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। इन खास मेहमानों में गौरव गेरा, राजेश खेरा और रक्षंदा खान का नाम शामिल हैं। मोना ने बीते दिनों गोवा में अपनी बैचलरेट पार्टी भी आयोजित की थी।




Leave a Reply