Breaking News

पटना में 3 घंटे से झमाझम बारिश शुरू, दर्जनों मुहल्लों में भरने लगा पानी, मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चे’तावनी

बिहार में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह से राजधानी पटना में झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई मुहल्लों में जल-जमाव होने लगा है। पटना के बोरिंग रोड से लेकर राजीव नगर, डाक बंगला, गांधी मैदान, कोतवाली और नाला रोड सहित दर्जनों इलाकों में पानी जमा होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के आसपास से ट्रफ रेखा गुजरने के कारण से भारी बारिश हो रही है। वहीं, विभाग पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर समेत 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश शुरू भी हो गई है। पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, किशनगंज, अररिया में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी।

साथ ही दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर खगडिया में हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

ऐसे बन रहा बारिश का सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ रेखा गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर होते हुए झारखंड की तरफ जा रही है। इसकी सक्रियता बिहार की जगह झारखंड के हिस्से में अधिक दिखाई दे रही है। इस कारण मौसम में कई तरह के बदलाव दिख रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि ट्रफ रेखा फिरोजपुर, सिंगरौली, दिल्ली, सिद्धि, गया, मलादा, त्रिपुरा होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से पश्चिम की तरफ निम्न हवा का दबाव भी बढ़ रहा है। इस कारण बिहार के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश, तो दक्षिण हिस्से में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

पटना के अलावा नॉर्थ बिहार के 19 जिलों में भी अलर्ट।

पटना के अलावा नॉर्थ बिहार के 19 जिलों में भी अलर्ट।

बंगाल की खाड़ी से पश्चिम की तरफ आने वाली निम्न हवा के दबाव के प्रभाव और साइक्लोन सर्किल की वजह से बिहार के उत्तर में स्थित पूर्वी-पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, वैशाली, कटिहार, समस्तीपुर के विभिन्न जगहों पर 37 से 109 एमएम तक बारिश हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.