मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्तिथ मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH57 पर की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क से करीब 3 से 4 फिट नीचे है गड्ढा। ट्रक के ठोकर लगते ही जोरदार आवाज हुई और ट्रक गड्ढे में जा पलटी। इसमे एक ड्राइवर घायल हो गया।
दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त
घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। किसी तरह घायल ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला गया। फिर, गायघाट पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। गायघाट थाना क्षेत्र के पंजबिया चौक के समीप एक ट्रक खड़ी थी। जबकि, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
लोगों की उमड़ी भीड़
दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़के किनारे नीचे गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, गायघाट पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में एक ट्रक का चालक घायल बताया जा रहा है। उधर, एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पंजबिया चौक के पास एक खड़ी ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी है। जिससे दोनों ट्रक सड़क किनारे नीचे गड्ढे में जा गिरा है। गश्ती दल को तत्काल मौके पर भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।





Leave a Reply