BIHARBreaking NewsSTATE

नालंदा में रेल हा’दसा टला / राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड में पटरी को जोड़ने वाली कलैम्प खुली थी, रिपेयरिंग के कारण राजगीर-दानापुर पैसेंजर आधे घंटे हुई लेट

राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी रेलवे हॉल्ट के समीप गेटमैन की सक्रियता से एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। पावापुरी रेलवे हॉल्ट के पास पटरी को जोड़ने वाली कलैम्प खुली थी। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी। हालांकि, इस दौरान कोई भी ट्रेन यहां से नहीं गुजरी। इस वजह से राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे लेट हुई।

गेटमैन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 12:00 बजे से बुधवार सुबह 8:00 बजे तक ड्यूटी पर थे। तभी प्वाइंट संख्या 51 बी खंभा संख्या 34/37 के 4 से 5 मीटर आगे लोहे का कुछ टुकड़ा पटरी के नीचे नजर आया। पास जाकर देखा तो मेन लाइन के पूरब साइड की पटरी की जोड़ने वाली दोनों फिश प्लेट बिखरी पड़ी थीं। उसके अगल-बगल में नट बोल्ट भी नहीं थे। फिर इसकी सूचना ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को दी।

आधे घंटे बाद शुरू हुआ परिचालन
जानकारी के बाद रेल कर्मियों ने फिश प्लेट को फिर से दुरुस्त किया। हालांकि, इस दौरान कोई ट्रेन उस ट्रैक से नहीं गुजरी। रिपेयरिंग काम होने की वजह से राजगीर-दानापुर पैसेंजर का परिचालन करीब आधे घंटे विलम्ब से शुरू हुआ। इस रेलखंड से रोजाना दर्जनों माल वाहक ट्रेन और पैसेंजर सहित सुपरफास्ट ट्रेन गुजरती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.