BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए करता था चो’री / मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाइक चो’र गि’रोह के सदस्यों का खुलासा

मुजफ्फरपुर पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के शातिरों ने पूछताछ में बड़े चौंकाने वाला खुलासा किया। एक चोर ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करता है। उसे हर दिन महंगे-महंगे गिफ्ट दिलाने के लिए। महंगे कपडे पहनाने के लिए इस घटना को अंजाम देता है। दूसरे चोर का कहना है वह स्मार्टफोन के साथ ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए बाइक चोरी करता है। शातिरों की ये बातें सुनकर पुलिस भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ गई।

पूछताछ में ये भी पता लगा कि गिरोह में शामिल एक दर्ज शातिरों में से कइयों की कहानी कुछ इसी तरह की है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि इन चारों को जेल भेज दिया गया है। फरार एक दर्जन शातिरों के घर पर देर रात छापेमारी की गई। लेकिन, सभी फरार मिले।

दूसरे जिले में बना रखा सुरक्षित ठिकाना

पुलिस छानबीन में पता लगा कि यह गिरोह दूसरे जिलो में भी सुरक्षित ठिकाना बनाकर रहता है। समस्तीपुर, दरभंगा, मोतिहारी में इस गिरोह के शातिरों का दबदबा है। मुजफ्फरपुर के अलावा जन जिलों में भी बाइक चो’री की वारदातों को अंजाम देता है।

सभी थानों से मांगा गया बाइक चोरी का रिकॉर्ड

गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज़ कर दी गई है। जिले के सभी थानों से एक साल में हुई बाइक चोरी का रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके साथ अगर CCTV फुटेज है तो वो भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। ताकि उन कांडों में अगर इस गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो रिमांड की प्रक्रिया की जाएगी। बता दें कि सिवाईपट्टी से पुलिस ने चोरी की नौ बाइक के साथ गैरेज संचालक मोहम्मद हसीबुल अंसारी, शंभु कुमार, सुपेश कुमार और दिनेश कुमार को गि’रफ्तार किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.