BIHARBreaking NewsSTATE

हर घंटे 1 सेमी बढ़ रही गंगा, ख’तरे का अलर्ट / कोरोना के साथ अब बाढ़ से ल’ड़ाई, पटना के कई इलाकों में बाढ़ ने छीनी दो जून की रोटी

कोरोना के बीच अब बाढ़ बड़ी चुनौती बन गई है। बीमारी के साथ लोगों के सामने दो जून की रोटी चुनौती बन गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अफसरों को अलर्ट किया जा रहा है। पटना में हर घंटे खतरे के निशान से 1 सेमी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

पटना जिले के सभी BDO और SDO को पूरी तरह से एक्टिव रहते हुए गांव से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है जिससे भूख के कारण कोई घटना नहीं हो।

बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारी

पटना में जिला प्रशासन और जल संसाधन की टीम बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारियों में जुटी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने तथा प्रभावित गांव के प्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आवश्यक सुविधा पूरी तत्परता से उपलब्ध कराने का भी सख्त निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति की हर पल की रिपोर्टिंग मांगी जा रही है।

हर पल की देनी होगी सूचना

अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वह बाढ़ प्रभावित गांवों का दौर कर हर पल की अपडेट डीएम कार्यालय को करेंगे। नदियों का जल स्तर, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की प्रगति, बाढ़ के पानी का फैलाव, प्रभावित गांव, प्रभावित परिवार का पूरा डाटा तैयार करना है। डीएम के आदेश पर अफसरों को दौरा चल रहा है और बाढ़ प्रभावित इलाकों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

धनरूआ में 40 परिवार के सामने रोटी की समस्या

धनरूआ प्रखंड के कोल्हाचक मुसहरी मैं सामुदायिक कीचेन शुरू किया गया । यहां 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। इनके सामने रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। धनरूआ के चनकी मुसहरी में प्रभावित परिवारों के बीच प्रशासन द्वारा पॉलिथीन शीट्स सहित अन्य सामग्री दी गई है। पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल पटना सिटी अंतर्गत जल स्तर में वृद्धि होने के कारण जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन के स्तर से बचाव को लेकर काम तेजी से चल रहा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा।

दरधा नदी पर धनरूआ प्रखंड के अंतर्गत अलीपुर, सतपरसा, भखरी, दरियापुर, इमलिया, वीर, रमनीबिगहा, चनाकी, कोल्हाचक, तेल्हाड़ी, सीताचक, लवायच, मठिया रूपसपुर, नंदपुरा स्थान पर बाढ़ से बचाव को लेकर काम चल रहा है। इसी तरह से महात्माइन नदी पर फतुहा प्रखंड अंतर्गत बकीपुर स्थान पर और महात्माइन नदी पर दनियावां प्रखंड अंतर्गत घनपुरा गांव के पास किसमिरीया नयका रोड जमीन्दारी बांध पर प्रशासन की टीम लगाई गई है।

इन स्थानों पर खतरा, बचाव की तैयारी

  • कररूआ नदी पर धनरूआ प्रखंड के डुमरा पुल के पास ह्यूम पाइप कलवर्ट के पास।
  • कठौतिया नदी पर दनियावां प्रखंड के अवदालचक गांव के पास।
  • धोवा नदी पर दनियावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव के पास स्थित मंदिर के निकट।
  • धोवा नदी के फतुहा प्रखंड अंतर्गत मोहिद्दीनपुर गांव के पास।
  • भुतही नदी पर दनियामा प्रखंड के कंचनपुर गांव के पास अब्दुल्लाह मोड के निकट।
  • धोबा नदी पर फतुहा प्रखंड के सिरपतपुर गांव के पास जमीन्दारी बांध के निकट।
  • भुतही नदी पर दनियावां प्रखंड के जमालपुर गांव के पास।
  • महात्माइन नदी पर दनियावां प्रखंड के काजीबिगहा, किसमिरियां, जीवनचक, सिग्रियावां स्थान पर ।
  • पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल अंतर्गत 27 गांव में फ्लड फाइटिंग का काम चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.