सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में शहर के स्कूलों का प्रदर्शन 12वीं से बेहतर रहा है। 99 फीसदी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं। डीएवी कांटी के छात्र रीषु पटेल ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं होली मिशन के छात्र अनुज राज और संत जोसेफ के छात्र श्रेयस राज को 98 फीसदी अंक मिले हैं। सनशाइन के अनिकेत प्रकाश ने 97.6 फीसदी अंक हासिल किया है। होली मिशन के 14, संत जेवियर्स के 55, डीएवी मालीघाट के 35, संत जोसेफ के 67, सनसाइन के 45, केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर के 28, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के 33 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि जिले का रिजल्ट 99 फीसदी रहा है। संघ के अध्यक्ष एसके झा ने बताया कि वैसे छात्र जो 10 वीं और 12वीं में अपने अंक से असंतुष्ट हैं तो वे एक से ज्यादा विषयों में इंप्रूवमेंट की परीक्षा दे सकते हैं। दोनों में जो परिणाम बेहतर होगा उसे अंतिम माना जाएगा। अगर स्टूडेंट्स पूरी परीक्षा दोबारा देना चाहता है तो परीक्षा का अंक ही अंंतिम होगा। बताया कि प्राइवेट और कंपार्टमेंट में आए हुए स्टूडेंट भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

संत जोसेफ के विवेक व दिव्यांशु ने पाई सफलता
संत जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ब्रह्मपुरा के छात्र एवं सरैया थाना क्षेत्र के नरगी जीवनाथ निवासी स्वर्गीय जीतेंद्र कुमार सुमन के पुत्र विवेक कुमार ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर घर-परिवार का मान बढ़ाया है। विवेक ने बताया, वह इंटरमीडिएट साइंस की पढ़ाई कर आगे कॅरिअर के मद्देनजर दिशा तय करेगा। इधर, संत जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल पानापुर कांटी के छात्र दिव्यांशु शेखर ने 90.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिजनों का नाम रौशन किया। इनकी दादी विंध्याचली श्रीवास्तव ने इन्हें बधाई दी है।




Leave a Reply