BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 6 घंटे बत्ती गुल:तेज हवा और बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली कटी, 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित, पानी को तरस रहे लोग

मुजफ्फरपुर जिले में देर रात आयी आंधी-पानी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। शहर से गांव तक बिजली के लिए हाहाकार मची हुई है। लोग पानी को तरस रहे हैं। पर विभाग अब तक उदासीन बना हुआ है। इससे करीब 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। रात करीब तीन बजे तेज़ बारिश के साथ कई जगहों पर ठनका भी गिरी थी। इस कारण बेला-मुशहरी और रामकृपाल नगर की बिजली पूरी तरह ठप हो गयी।

इसके अलावा अहियापुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर, दामोदरपुर, चकमुरमुर, MIT, तिलक मैदान रोड,मीनापुर के चाको छपरा, छाता चौक और कल्याणी इलाके में पिछले छह घन्टे से अधिक से बिजली गुल है। यहां के लोग पानी के हाहाकर कर रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया। लेकिन, अब तक लाइन चालू नहीं हुई है। विभाग की मानें तो ठनका और बारिश के कारण फॉल्ट आ गया है। इसी का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही समस्या दूर करने की बात कही जा रही है।

छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मीनापुर में अक्सर बिजली की घोर समस्या रहती है। कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई है।

शहरी क्षेत्र में कुछ इलाकों में बिजली देर रात कटने के बाद सुबह आठ बजे आयी थी। लेकिन, इसके बाद से लगातार आंख मिचौली जारी है। इंद्रा कॉलोनी, कच्ची पक्की, रामदयालु और शेरपुर में लो-वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शेरपुर के प्रेम शंकर बताते हैं कि वोल्टेज इतना कम है है पानी का मोटर भी नहीं चल रहा है। पानी की घोर किल्लत बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.