महुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक मुकेश रौशन हाजीपुर सदर प्रखंड के पानापुर लंगा गांव में बाबा बसावन बखतौर भुईयां मंदिर मे दुग्धाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान विधायक मुकेश रौशन के साथ बाजे-गाजे और दर्जनों समर्थक भी थे। उन्होंने बाबा भुईयां स्थान पर दूध का अभिषेक किया और मन्नतें मांगी। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जल्दी स्वस्थ होने और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मन्नतें मांगी हैं।


विधायक ने भी समर्थकों के बीच सुभई चौक पर गर्दन में मानर टांगा और बाकियों के साथ मानर बजाया।
रथ पर सवार होकर मंदिर पहुंचे विधायक
विधायक मुकेश रौशन के रथ का राजद समर्थकों ने हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के सुभई चौक पर फूल मालाओं से स्वागत किया. साथ ही लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, मुकेश रौशन जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक ने भी समर्थकों के बीच सुभई चौक पर गर्दन में मानर टांगा और बाकियों के साथ मानर बजाया।

पूजा-अर्चना करने से मनोकामना होती है पूर्ण
पानापुर लंगा स्थित बाबा भुईयां स्थान पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पशुपालक दुग्धअभिषेक करने आते हैं. ऐसी मान्यता है कि बाबा भुईयां स्थान पर दुग्धअभिषेक और पूजा-पाठ करने से लोगों के जीवन में खुशहाली आती है. इसी कारण यहां दूरदराज से लोग आते हैं. विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बाबा भुईया में लोगों की महान आस्था है. इसी कारण उन्होंने भी दुग्धअभिषेक किया है, ताकि उनकी मन्नत पूरी हो सके।
पूजा-अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
हालांकि स्थान के गर्भगृह में अभिषेक करने व पूजा-अर्चना के वक्त मुकेश रौशन के साथ समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती भी नजर आई।



Leave a Reply