एलजेपी पारस खेमे के प्रदेश अध्यक्ष और एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करने रविवार को वह पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते समय उन्होंने एक बार फिर से अपने बड़े भाई चिराग पासवान को नसीहत दी. प्रिंस ने बताया कि यह पार्टी चिराग पासवान की नहीं स्वर्गीय रामविलास पासवान की है.

एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने कहा कि यह गरीबों की पार्टी है. पार्टी रामविलास पासवान की है. उनके आदेशों पर हमारी पार्टी है. पार्टी में कोई टूट नहीं हुआ है. सिर्फ शीर्ष नेतृत्व बदला है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस हैं. रामविलास पासवान हमेशा कहते थे कि जिस घर में सदियों से अंधेरा है, मैं उस घर में दीया जलाऊंगा. गरीबो की आवाज है हमलोग. उनके लिए लड़ाई लड़ेंगे.
चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर प्रिंस ने कहा कि “भाई के लिए कभी कोई नफरत नहीं होता लेकिन एक बार चिराग पासवान को भी दिल से समझना चाहिए. तनहाई में एक बार उन्हें मंथन करना चाहिए कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ. चिराग को एक बार बैठ कर सोचना समझना चाहिए.

Input: LiveCities



Leave a Reply