JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार उपेंद्र कुशवाहा बैरन ही वापस पटना आ गए। पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा का JDU कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने पटना पहुंचकर कर कहा कि वो JDU में अर्जून की भुमिका में रहेंगे और JDU को नम्बर वन पार्टी बनाएंगे। वहीं उन्होने कहा कि नीतीश कुमार PM मेटेरियल है। भले NDA के PM नरेंद्र मोदी है लेकिन ऐसा नहीं है कि देश में कोई PM बनने की क्षमता नहीं रखता है। नीतीश कुमार में PM बनने के सारे गुण है। वहीं उन्होने कहा आज यदि चुनाव हो तो JDU नंबर बन पार्टी बन जाएगी।
उपेंद्र कुशवाहा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बधाई देते हुए कहा ललन बाबू के अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी। ललन बाबू हमारे पुराने साथी है। CM नीतीश कुमार के बेहद करीबी है। उनकी पकड़ संगठन में काफी है, उनके नेतृत्व में JDU में मजबूती आएगी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ललन बाबू पार्टी को ना केवल मजबूती प्रदान करेंगे बल्कि बिहार के बाहर अन्य राज्यों में पार्टी कैसे मजबूत हो, इसके लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार के बाहर पार्टी बेहद कमजोर स्थिति में है और संगठन को मजबूत करने के लिए अच्छी खासी मेहनत करनी होगी। मैं अर्जुन की भूमिका में रहकर JDU को नम्बर पार्टी बनाउंगा।
JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर खुल कर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा है कि JDU ने कभी भी सेकुलरिज्म से कोई समझौता नहीं किया है और आगे भी नहीं करेगा। JDU और BJP दोनों पार्टियां अलग- अलग है। दोनों के एजेंडे अलग है। JDU का स्पष्ट मानना है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए और हम इस मांग पर टिके हुए हैं। कल भी कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से इस एजेंडे को पास किया गया।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाकर जबरदस्ती नहीं की जा सकती। जब कोई काम जन जागरुकता से किया जा सकता है तो कानून लाकर जबरदस्ती जनसंख्या नियंत्रण किया गया तो इसका विरोध हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी का स्टैंड रखता हूं। मैंने आज तक एक भी बात JDU की नीतियों से अलग जाकर नहीं रखी है। JDU का जो एजेंडा है उसे लेकर ही मैं आगे बढूंगा। पार्टी का एजेंडा सर्वोपरि है। कुशवाहा ने कहा कि हम JDU को बिहार की नंबर वन पार्टी बनाएंगे। सभी साथ मिलकर काम करेंगे। मेरी भूमिका इसमें बड़ी होगी।





Leave a Reply