ब्रेकिंग;गायघाट थाना परिसर में हज़ारो लीटर विदेशी शराब का किया गया विनिष्ट,सीओ और उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रहे मौजूद
Repoted by Deepak
उत्पाद विभाग की देख-रेख में गायघाट और बेनीबाद थाना से जब्त किए गए कई कांडो में अवैध देशी औऱ विदेशी शराब को गायघाट थाना परिसर में विनिष्टिकरन किया गया.जानकारी के अनुसार गायघाट थाना में कई कांडो में जब्त लग्भग 1977 लीटर और बेनीबाद थाना द्वारा जप्त लगभग 3034 लीटर विदेशी शराब और देशी शराब को भी गायघाट थाना परिसर में नष्ट किया गया.इस दौरान मौके पर गायघाट अंचलाधिकारी राघवेंद्र कुमार, उत्पाद विभाग की अवर निरीक्षक अंजली कुमारी, गायघाट थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार व बेनीबाद ओपी अध्यक्ष राजकुमार मौजूद रहे।।वही पूरे मामले में गयाघाट थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद गायघाट और बेनीबाद थाना द्वारा विभिन्न कांडों में जप्त लगभग 5 हज़ार लीटर शराब का विनिष्टिकरन आज गायघाट थाना परिसर में किया गया।




Leave a Reply