मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की शाम बेखौ’फ अपरा’धियों ने मुखिया पति अशोक दास को गो’ली मार दी। गो’ली उनके पेट में जा लगी। जिसके बाद बद’माश धमकी देते हुए भाग गए। बद’माशों की गोली से चिमनी मालिक उमेश भगत बाल-बाल बच गए। वहीं घायल हालत में मुखिया पति को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आपरेशन कर उनके पेट से गोली निकाली जा रही है। घ’टना जिले के हत्था ओपी क्षेत्र के तेपरी चौर स्थित उमेश भगत के चिमनी के पास की है। घायल अशोक दास समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना के सैदपुर पंचायत के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी अनीता देवी सैदपुर पंचायत की मुखिया हैं।

इधर, इस संबंध में चिमनी मालिक ने बताया कि वे अक्सर आते थे और हमलोग साथ मे बैठकर ताश खेलते थे। शुक्रवार देर शाम भी मुखिया पति समेत चार लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान छह बदमाश आए और कमरे के बाहर से गाली और धमकी देने लगे। इसी बीच चिमनी मालिक गेट बंद करने गए। तभी एक गोली फायर किया गया। जिससे उमेश बाल-बाल बच गए। लेकिन गोली मुखिया पति के बेट में जा लगी। ऐसे में उमेश ने किसी तरह दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद सभी बदमाश धमकी देते हुए भाग गए।

वहीं चिमनी मालिक ने बताया कि गो’ली मा’रने वालों में से एक की पहचान उन्होंने की है। वह पंचायत समिति सदस्य है। घटना का कारण राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। घ’टना की सूचना पर अहियापुर पुलिस अस्पताल पहुंची। ज़’ख़्मी का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। इधर, ह’त्था ओपी पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने कहा कि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Leave a Reply