मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्री सुविधा के लिए लगे स्वचालित सीढ़ी बना है शोभा का वस्तु
ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित यात्री सुविधा के लिए लगे दो स्वचालित सीढ़ी (इस्कैलेटर) इनदिनों शोभा का वस्तु बनकर रह गया है। सोनपुर रेल मंडल के अंतगर्त तीन जंक्शनों पर इस तरह की सुविधा दी गई है। पिछले सोलह माह से सीढ़ी से आवागमन बंद है। कोरोना महामारी के कारण लगे प्रथम लॉकडाउन से ही स्वचालित सीढ़ी से आवागमन बंद कर दिया गया। लॉकडाउन तो समाप्त हो गया और ट्रेनों का आवागमन शुरू है,लेकिन सीढ़ी को अब तक चालू नहीं किया गया है। स्थानीय अधिकारी चालू करने के लिए जोन एवं मंडल से आदेश आने की प्रतीक्षा कर रहे है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्री सुविधा के लिए दो जगहों पर दो स्वचालित सीढ़ी (इस्कैलेटर) लगा है। वहीं सोनपुर रेल मंडल के अंतगर्त हाजीपुर एवं बरौनी जंक्शन पर भी स्वचालित सीढ़ी की सुविधा है। सभी जगहों पर सीढ़ी को बंद कर रखा गया है। आवागमन बंद रहने से अब सिर्फ शोभा का वस्तु बनकर रह गया है। रेलवे के द्वारा एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ी लगाया था। बूढ़े,विकलांग,बीमार व्यक्ति, बच्चे एवं महिला आराम से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सके। यह सुविधा अभी नदारद है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर के पूरब साइड एवं स्टेशन के दक्षिण साइड में स्वचालित सीढ़ी (इस्कैलेटर) लगा है। परिसर में लगे स्वचालित सीढ़ी को 15 मई 2014 को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार के द्वारा उद्घाटन हुआ था।

मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रतिदिल लगभग 75 ट्रेनों का आवागमन है। कई ट्रेनें यहां से खुलती है तो कई ट्रेनें यहां से होकर गुजरती है। ट्रेनों के परिचालन होने से प्रतिदिन लगभग तीस हजार यात्री का आवागमन स्टेशन पर होता है।
मुजफ्फरपुर स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि सीढ़ी चालू करने के लिए सोनपुर रेल मंडल या फिर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन से आदेश मिलने के बाद चालू कर दिया जायेगा।



Leave a Reply