बिग ब्रेकिंग: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ललन सिंह की ताजपोशी तय, 6 अगस्त को पटना में अभिनंदन समारोह
बिहार पॉलिटिक्स से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ताजपोशी लगभग तय हो गई है. सूत्रों के हवाले से ये खबर जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले आई है. बताया जा रहा है कि कल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह का अध्यक्ष चुना जाना तय है.
वन पोस्ट वन पर्सन बना गले का फांस
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की दिलचस्पी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की नहीं है. लेकिन जनता दल यूनाइटेड मेंं वन पोस्ट वन पर्सन के फॉर्मूले की वजह से आरसीपी सिंह पद छोड़ने को मजबूर है. सियासी जानकार बताते है कि रातो रात कोई बडा उलटफेर नहीं हुआ तो कल ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये जायेंगे.


ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष बनने की खबर में कितनी सच्चाई है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटना में उनके 6 अगस्त को अभिनंदन समारोह की खबरे भी तेजी से चल पड़ी है.

सौ बात की एक बात यह है कि नीतीश कुमार ने खुद पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू किया है. इसके तहत ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद ही आऱसीपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. अब आऱसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बन गये हैं, लिहाजा पद छोड़ना जितना उनकी मजबूरी है, ठीक उतना ही पार्टी के नियमों में एकरूपता के लिए जरूरी भी है.



Leave a Reply