BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार: पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस्तीफा दे सकते है RCP सिंह, नए चेहरे को लेकर चल रही है अटकले

बिहार: पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस्तीफा दे सकते है RCP सिंह, नए चेहरे को लेकर चल रही है अटकले

पटना. प्रदेश की सियासत में इस बात की चर्चा तेज हो चली है कि जनता दल यूनाइटेड मेंं वन पोस्ट वन पर्सन का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है. जिसकी पहल खुद केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कर सकते है. हालाँकि पार्टी नेताओं ने इसको लेकर अब तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

लेकिन रिपोर्ट की माने तो 31 जुलाई को दिल्ली में जो JDU कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है, उसमे आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि बैठक के लिए सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

उधर, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि अगर आरसीपी सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हैं, तो पार्टी की कमान उपेंद्र कुशवाहा या ललन सिंह को मिल सकती है. उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. वहीं ललन सिंह लोकसभा में पार्टी के नेता हैं.

इधर, इन तमाम सवालों के जवाब में शुक्रवार को राजधानी पटना में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हर साल एक बार होती है. अभी कई राज्यों में चुनाव होने है, ऐसे में पार्टी के विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाने को लेकर होगा, लेकिन बैठक होती है,तो कई मुद्दों पर भी चर्चा होती है. पत्रकारों के इस सवाल पर कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होंगे, के जवाब में उन्होंने कहा कि इसपर हम क्या कहेंगे. बैठक में यह निर्णय होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.