BIHARBreaking NewsKHAGARIASTATE

#BIHAR के इस रिक्‍शा वाले का PM नरेंद्र मोदी से है सीधा संबंध, जानें कैसे…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यहां के एक रिक्शाचालक का कनेक्शन लोगों में चर्चा का विषय है। रिक्शाचालक शंभू पासवान ने पीएम को जन्मदिन पर बधाई दी तो उन्होंने भी पत्र भेज आभार जताया। ऐसा नहीं कि खगडिय़ा के गोगरी जमालपुर निवासी शंभू पासवान को पीएम ने पहली बार पत्र भेजा है। मोदी इनके हर एक पत्र का जवाब पहले भी देते रहे हैं। पहली बार शंभू ने अपनी पत्नी के इ’लाज को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था। पीएम ने संज्ञान भी लिया। उनके निर्देश पर उनकी पत्नी का इलाज हुआ। तबसे लगातार शंभू पीएम से पत्राचार कर रहे हैं। वर्ष 2015 में शंभू पासवान की पत्नी की तबियत ख’राब हो गई। इला’ज के दौ’रान गोगरी अस्पताल में दवा नहीं मिली।

फिर क्या था, उन्होंने सीधे इसकी शि’कायत प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से कर दी। पीएम ने इस पर फौरन संज्ञान लिया। इसके बाद डीएम और सिविल सर्जन सक्रिय हुए तथा उन्हें सदर अस्पताल से दवा मुहैया कराई गई।गोगरी नगर पंचायत वार्ड- 17, पासवान टोला निवासी शंभू पासवान पीएम मोदी को हर खास अवसर पर पत्र भेजते हैं। यह सिलसिला वर्ष 2015 से जारी है। पीएम मोदी भी उनके पत्र का जवाब देने से नहीं चूकते। हाल में ही रिक्शावाले ने पीएम मोदी को उनके 69वें जन्मदिन पर पत्र भेजा। पीएम ने जन्मदिन की शुभकामना को लेकर रिक्शावाले का आभार पत्र भेजकर प्रकट किया।

पीएम मोदी का यह पत्र शंभू को नवंबर में मिला। इसमें मोदी ने उनके व उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की है।अब शंभू पासवान पीएम को नववर्ष 2020 की शुभकामना के लिए पत्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं। शंभू रिक्शावाले की उम्र 55 वर्ष है। उनके परिवार में पत्नी लीला देवी, चार पुत्र और तीन पुत्री है। तीनों पुत्री की शादी हो चुकी है। दो पुत्र मजदूरी करते हैं और दो पढ़ाई कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.