Breaking NewsNationalSTATE

बड़ी खबर: दोपहर दो बजे जारी होंगे CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे, इस फोर्मुले के आधार पर तय होंगे रिजल्ट

बड़ी खबर: दोपहर दो बजे जारी होंगे CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे, इस फोर्मुले के आधार पर तय होंगे रिजल्ट

आज दोपहर 2 बजे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी हो जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी. जिसकी मियाद कल ख़त्म हो रही थी. लेकिन इससे पहले CBSE ने आज ही नतीजे जारी करने की घोषणा कर दी है.

दोपहर 2 बजे के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट जान सकते है. बता दें कि इस बार 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है. जो मार्किंग स्कीम तय किया गया है, उसके मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा.

30:30:40 के फॉर्मूले पर तय होंगे मार्क्स
बोर्ड की ओर से बनाये पैनेल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है. 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाया गया था, जिसने यह तय किया था कि 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट खुलते ही कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.