BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी : पीरामल ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिए सेनेटाइजर, ग्लव्स और मास्क 

पीरामल ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिए सेनेटाइजर, ग्लव्स और मास्क 

–  12 हजार जोड़ा मास्क की गयी भेंट 

  • सिविल सर्जन ने कहा स्वच्छता में अहम रोल निभाएगी भेंट 

सीतामढ़ी। 29 जुलाई
वैश्विक महामारी में स्वच्छता की गंभीरता को देखते हुए पीरामल हेल्थ ने सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल  को मास्क,सेनेटाइजर ओर ग्लव्स भेंट की। जिसका इस्तेमाल जिले के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड से जारी स्वच्छता में भरपूर सहयोग मिलेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल ने बताया कि पीरामल हेल्थ के जिला प्रतिनिधियों रवि रंजन तथा विजय शंकर पाठक के द्वारा  500 लीटर सेनिटाइजर, 12 हजार जोड़ा ग्लव्स एवं 500 N 95 मास्क दिया गया है। सिविल सर्जन महोदय ने बताया कि इन सारी सामग्रियों का इस विकट परिस्थितियों में काफी उपयोगिता है। इस दिशा में पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा दिया गया  सहयोग काफी हितकारी होगा। मालूम हो कि पीरामल स्वास्थ्य द्वारा पूर्व में भी कोविड से लड़ने के लिए मास्क, ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेंट दी गयी है। जिसके लिए सिविल सर्जन महोदय ने पिरामल स्वास्थ्य की प्रशंसा की है। 

कोविड अनुरुप व्यवहार में अनिवार्य है मास्क
हम सभी जानते हैं कि कोविड अनुरुप पालन में स्वच्छता कितना उपयोगी है। ऐसे में पीरामल के द्वारा दी गयी वस्तुएं टीकाकरण एवं कोविड मरीजों के उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अहम है। पीरामल के रवि रंजन ने बताया कि कोविड में स्वच्छता का ख्याल रखना परम आवश्यक है। नियमित तौर पर हाथ को सेनेटाइज करते रहें। मास्क का नियमित उपयोग करें। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ग्लव्स उनके हाथों को संक्रमण से बचाएगा। वहीं शारीरिक दूरी भी कोविड संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं पीरामल के जिला प्रतिनिधि विजय शंकर पाठक ने कहा कि आने वाले दिनों में भी पीरामल स्वास्थ्य जिला स्वास्थ्य समिति को कोरोना से लड़ने में मदद करता रहेगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन महोदय के साथ  डीपीएम अशीत रंजन, जिला मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम रवि रंजन कुमार एवं विजय शंकर पाठक , बीटीओ राजीव सिंह, अकरम खान, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.