BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी : दुर्लभ बीमा’री एसएमए से जूझ रहे बच्चे को मिली आर्थिक मदद

दुर्लभ बीमारी एसएमए से जूझ रहे बच्चे को मिली आर्थिक मदद

  • ब्रावो फाउंडेशन ने मासूम अयांस के इलाज के लिए दी पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मोतिहारी 29 जुलाई।
कोरोना काल में ब्रावो फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश पांडे ने मासूम अयांस के इलाज के लिए पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है । रुपसपुर पटना के रहने वाली  नेहा सिंह व आलोक सिंह का नौ महीने का पुत्र अयांस  एक दुर्लभ बीमारी एस एम ए टाइप वन से जूझ रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मदद के लिए पिछले दो तीन दिनों से लगातार अपील की जा रही है। सक्षम लोग लगातार मदद भी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार को ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पांडेय ने भी पटना स्थित अयांस के आवास पर पहुँचकर पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

  • कोरोना पीड़ितों के सहयोग को तत्पर रहते हैं राकेश:
    पूर्वी चम्पारण जिले में पूर्व में भी राकेश पाण्डे ने ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, व ऑक्सीजन  सिलेंडर लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया है। कोरोना पीड़ितों के सहयोग को वह तत्पर रहे हैं। राकेश पांडेय ने अयांस के माता पिता की  हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि हिम्मत नहीं हारना है। ईश्वर पर भरोसा रखना है। पांडेय ने ये भी कहा कि मै और भी सक्षम संस्थाओं से देश और विदेश में भी मदद कराने का भरपूर प्रयास करूंगा ताकि अयांस के  सफल इलाज में कोई कमी नहीं हो। ज्ञात हो कि अयांस को एक दुर्लभ बीमारी एस एम ए टाइप वन हैं जिसका गत वर्ष नवम्बर में निमहान्स हॉस्पिटल, बंगलोर में पता चला। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने मासूम अयांस को ज़ोलगेंसमा  इंजेक्शन देने की सलाह दी जिसकी कीमत सोलह करोड़ रुपये है। 

  • सोशल  मीडिया पर सहयोग की हो रही है अपील:
    सोशल  मीडिया पर देश और विदेश के सक्षम लोगों से मदद की अपील की जा रही है और सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। लेकिन सुई (इंजेक्शन) की कीमत काफी होने के कारण अभी और सहयोग की आवश्यकता है। पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने पर अयांस के माता पिता नेहा सिंह व आलोक सिंह ने राकेश पांडेय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रेरित होकर और भी सक्षम लोग आगे आएंगे और मेरे पुत्र अयांस का सफल इलाज संभव हो सकता हैं। मौके पर संजय पाण्डेय,राजेश रंजन, विवेक सिंह, रविकेश मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद साहू, आर एस राहुल, नवीन सिंघानिया, उमेश पांडेय, आसनारायन इत्यादी मौजूद थे। इस अवसर  पर राकेश पाण्डे ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन व टीकाकरण कराने की अपील भी  की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.