पार्सल घर में इनदिनों छाई हुई विरानगी, नहीं बुक हो रहा पर्याप्त माल, माल आने की प्रतीक्षा में टकटकी लगाये बैठे रहते कर्मचारी।
एक सप्ताह के अंदर लगभग 13 हजार से लेकर 26 हजार रुपये के बीच प्रतिदिन हुई आमदनी
ठेला चालकों को बोहनी होने पर भी आफत।
रिपोर्ट – ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित पार्सल घर में इनदिनों विरानगी छाई हुई है। मालों का आवक में भारी गिरावट है। यहां से ब्रेकभान में विभिन्न जगहों पर माल भेजने का काम इक्का-दुक्का हो रहा है। एक सप्ताह के अंदर लगभग 13 हजार से लेकर 26 हजार रुपये के बीच प्रतिदिन आमदनी हुई। इनदिनों पूरी तरह मंदी के चौपट में है। माल नहीं आने का कारण कोरोना महामारी का समय रहना माना जा रहा है। 24 घंटे सेवा देने के लिए खोले गए पार्सल घर में माल आने की प्रतीक्षा में कर्मचारी टकटकी लगाये बैठे रहते है। पार्सल घर से माल लेकर जाने वाले ठेला चालकों को बोहनी होने पर भी आफत है। काम के अभाव में वे दिन भर बैठकर शाम में खाली हाथ घर लौट जाते है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन से 24 घंटे में लगभग 75 ट्रेनों का आवागमन है। यहां से दिल्ली, अमृतसर,अहमादाबाद, मुम्बई, पुणे,कोलकता,गुवहाटी, रांची,टाटा ग्वालियर,पाटलीपुत्र,रक्सौल,जयनगर,सीतामढ़ी,नरकटियागंज आदि स्टेशनों के लिए ट्रेनों का आवागमन है। एक्सप्रेस टे्रन हो या फिर सवारी ट्रेन सब में आगे और पीछे सामान ले जाने के लिए ब्रेकभान लगा है। एक ब्रेकभान में लगभग चार क्विंटल तक सामान रखने की क्षमता है।

माल नहीं मिलने से सवारी ट्रेनों में लगे ब्रेकभान यू ही खाली दौर रही है। पार्सल घर में दो साल पहले जहां माल बुक कराने के लिए लोगों की जमघट लगा रहता था। पहले हम के चक्कर में लोग मारा-मारी और बकझक तक करते थे। यह दृश्य यहां समाप्त हो गया है। दो साल पहले पार्सल घर की आय लगभग पांच लाख रुपये तक थी।
पार्सल घर में इनदिनों दिल्ली एवं मुरादाबाद के लिए स्क्रेप का बुकिंग हो रहा है। इसके साथ ही दिल्ली, कोलकता मुम्बई आदि स्टेशनों के लिए मोटरसाइकिल और थोड़ा बहुत अन्य सामानों की बुकिंग हो रही है। हालात यह है कि ब्रेकभान के लिए एक टन माल भी बुक नहीं हो पा रहा है। इनदिनों स्क्रेप ही पार्सल घर में आमदनी का जरिया बना हुआ है।
पार्सल घर में जहां 21 जुलाई को 18 हजार 623,22 जुलाई को 25 हजार 945, 23 जुलाई को 78 क्विंटल की बुकिंग से 24 हजार 800 रुपये की आय हुई। वहीं 24 जुलाई को 61 क्विंटल की बुकिंग से 13 हजार 855 रुपये,25 जुलाई को 22 हजार 340 रुपये, 26 जुलाई को 83 क्विंटल की बुकिंग से 21 हजार रुपये एवं 27 जुलाई 12 हजार 890 रुपये की आमदनी हुई। उधर स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी का समय रहने से व्यापारी पार्सल में माल लेकर नहीं आ रहे है।



Leave a Reply