बिहार में दोबारा मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। बुधवार को राजधानी पटना में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। वहीं मुजफ्फरपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिनों तक बिहार के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में पटना और मुजफ्फरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताते हुए लोगों को अलर्ट किया है।


बिहार विधानसभा में भी दिखा मानसून का असर।
24 घंटे में कई स्थानों पर भारी बारिश
24 घंटे में पूरे बिहार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकार्ड की गई है, जिसमें प्रमुख है झावा 90 एमएम, कटिहार गरही 39 एमएम, नरहट में 36 एमएम और अरियारी में 34 एमएम बारिश हुई है।

अब तक सामान्य से 17% अधिक बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि इस मानसून की बारिश का आंकड़ा आज तक के रिकार्ड हुए पैमाने के अनुसार 564.9 एमएम है। यह आंकड़ा सामान्य से 17% अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान बिहार भर में बारिश की संभावना है। पटना में बारिश को लेकर अलर्ट है और बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि गरज के साथ कई जिलों में बारिश का अनुमान है।



Leave a Reply