उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भी’षण सड़क हा’दसे में 18 लोगों की द’र्दनाक मौ’त हो गई। जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हा’दसे में 18 लोगों की मौ’त हो गई, जबकि 19 लोग घा’यल हो गए हैं। सभी घा’यलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी।

बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जो’रदार ट’क्कर मा’र दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकांश की मौ’त मौके पर ही हो गई।

लखनऊ जोन के एडीजी सत्य नारायण सबत ने बताया कि बाराबंकी में राम सनेही घाट के पास बीती देर रात एक ट्रक ने बस को टक्कर ‘मा’र दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घा’यल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे श’वों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौ’त की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की। वहीं एक की मौ’त बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई। कुल 18 बस यात्रियों की मौ’त हुई है। मृ’तकों में सुरेश यादव, इंदल महतो, सिकंदर मुखिया, मोनू साहनी, जगदीश साहनी, जय बहादुर साहनी, बैजनाथ राम, बलराम की अभी तक शिनाख्त हो सकी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के कारण पुलिस को भी करीब आधे घंटे बाद घ’टना की जानकारी मिल सकी।



Leave a Reply