पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों में100% वैक्सीनेशन का टारगेट नहीं पूरा हो पाया है। अब नई डेट्स जारी की गई है। 31 जुलाई तक सभी नगर निकायों में 100% वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा टारगेट दिया गया है। यह लक्ष्य पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है।
इसमें वार्ड स्तर पर कर्मचारियों और वैक्सीन की कमी के साथ जागरुकता बाधा बन रही है। अफसरों को इसके लिए मिशन मोड पर काम करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। एसडीओ, एमओआईसी और कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ अन्य अधिकारियों बड़े टास्क पर काम करने का प्लान दिया गया है।
शहरी में 85% वैक्सीनेशन
पटना के शहरी इलाकों में 85% वैक्सीनेशन हुआ है। 25 जुलाई तक सभी वार्डों में 100% वैक्सीनेशन को लेकर टारगेट दिया गया था। लेकिन अफसर इसमें फेल हो गए। हालांकि परिणाम अच्छा रहा कि पटना के शहरी इलाकों के लगभग 80% लोग वैक्सीनेटेड हो गए हैं। पटना में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है कि जुलाई माह में इसे 100% कर दिया जाए।

4 दिन का बड़ा टारगेट
पटना नगर निगम सहित पटना जिला के सभी नगर निकायों के सभी वार्डों में 100% टीकाकरण को लेकर 31 जुलाई लक्ष्य दिया गया है। मिशन मोड मे अभियान चलाने के लिए विशेष निगरानी की भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए डीएम ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी चिकित्सा पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों बड़ा टास्क दिया है।
वार्डवार अब तक छूटे हुए व्यक्तियों की सूची तैयार करने और उन व्यक्तियों का फॉलोअप कर उन्हें टीकाकृत करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी और नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अब क्षेत्र में हो रहे टीकाकरण को हर समय अपडेट करेंगे। अब उन्हें एक रिपोर्ट तैयार कर प्रतिदिन देना होगा।

जिसे नहीं लगा टीका, उसे करना होगा तैयार
अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन लोगों को वैक्सीनेट करना है जो इस वैक्सीन नहीं ले पाए है। कोई संक्रमण के कारण बचा है या फिर जागरुकता के अभाव में टीका नहीं लगवा पाया है। अधिकारियों को अब ऐसे लोगों को ढूढकर टीका लगवाना है। टीकाकरण से बचे व्यक्तियों की संख्या हर दिन बताना होगा। वार्ड वार जानकारी हासहल कर लक्ष्य पर काम करना होगा। कहा गया है कि सभी कार्यपालक पदाधिकारी को वार्ड वार वोटर की संख्या, अब तक टीका लिए व्यक्तियों की संख्या तथा टीका के लिए शेष बचे व्यक्तियों की संख्या के आधार पर प्लान तैयार कराना है।



Leave a Reply