BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी: जिले के प्रखंडों में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन, महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित दी जा रही जानकारी

–  आशा, एएनएम द्वारा परिवार नियोजन के संसाधनों कन्डोम, छाया, माला डी का हुआ वितरण

मोतिहारी, 27 जुलाई । 
जिले के पकड़ीदयाल, हरसिद्धि, आदापुर समेत कई प्रखंडों में परिवार नियोजन पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पकड़ीदयाल अनुमंडल के सुन्दरपट्टी, एवं बड़कागांव स्वास्थ्य उपकेंद्र में परिवार नियोजन कैम्प का आयोजन किया गया । इस परिवार नियोजन कैम्प में केयर टीम एवं स्वास्थ्य कर्मियों एएनएम,आशा, आशा फैसिलिटेटरो द्वारा महिलाओं के बीच 542 कंडोम , छाया 22 , एवं माला डी 32 वितरित किया गया। वही इस मौके पर 30 महिलाओं को अंतरा का  इंजेक्शन लगाया गया। 
31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन होना सुनिश्चित है।
केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 11  से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन होना सुनिश्चित है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निदेश दिया गया कि पखवाड़ा के पहले ही लाभ लेने के लिए इच्छुक दंपत्तियों का सर्वे कर लाइन लिस्ट तैयार कर ली जाए एवं उनका लगातार फॉलोअप किया जाए। जिससे अधिक-से-अधिक संख्या में लाभ दिया जा सके। डॉ राजीव कुमार ने बताया कि बढ़ रही जनसंख्या का मुख्य कारण महिलाओं व परिवारों में अशिक्षा व परिवार नियोजन की जानकारी की कमी है। इस समस्या का एक मात्र निदान है जागरूकता। महिलाओं में जागरूकता व जनसंख्या में कमी के उद्देश्य से परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

  • परिवार नियोजन के बारे में  दी जा रही है जानकारी :
    इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा महिलाओं को बताया जा रहा है कि आपके कितने बच्चे हों और कब हों। अगर आप बच्चे पैदा करने के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करना चाहते हैं तो अनेक उपलब्ध साधनों में से कोई एक साधन चुन सकते हैं। 
  • चौपाल लगाकर किया जा रहा है जागरूक:
    ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविका सहायिकाओं द्वारा  महिलाओं को परिवार नियोजन के संसाधनों यथा कॉपर टी, कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां, सूई आदि की जानकारियों के लिए चौपाल लगाकर  महिलाओं को अनचाहे गर्भावस्था से रोक के उपाय की जानकारी दी जा रही है।

कोरोना काल मे निम्न कोविड प्रोटोकॉल का करते रहें पालन:-

  • अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं  ।
  • मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
  • हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें ।
  • परस्पर सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
  • कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु  को ही छूएँ ।
  • अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। घरों में सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.