आज दिनांक 25.7.2021 दिन रविवार को सामाजिक संगठन प्रयत्न द्वारा स्वयंसेवक सम्मान समारोह प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। शमशाबाद सम्मान कार्यक्रम, कोरोना राहत कार्यक्रम 2021 के तहत चल रहे राहत कार्य में लगे स्वयंसेवकों के सम्मान में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत प्रयत्न के संस्थापक प्रभात कुमार ने प्रयत्न संगठन की उपलब्धि को बताएं। सम्मान पाने वालों में युवा समाजसेवी अर्जुन गुप्ता, राहुल कुमार, जितेंद्र राम,सुरेश कुमार गुप्ता,विक्रम जयनारायण निषाद, कृष्णा कुमार, आशीष कुमार,विनय प्रसाद को सम्मानित किया गया। .

तत्पश्चात चंद्रलोक से चुना गली स्लम बस्ती में बच्चों के बीच डार्क फेंटेसी बिस्किट का वितरण सैकड़ों बच्चों के बीच किया गया।इस कार्यक्रम में बच्चों को देशभक्ति का पाठ भी पढ़ाया गया। उसके बाद मझौलिया स्थित चकअब्दुल वाहिद मोहल्ले में जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट एवं हाइजीनिक किट का वितरण किया गया इन सभी कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह,प्रयत्न के संस्थापक प्रभात कुमार,युवा समाजसेवी अर्जुन गुप्ता, राहुल कुमार, सुरेश कुमार गुप्ता,विक्रम जयनारायण निषाद, कृष्णा कुमार,जितेंद्र राम, आशीष कुमार, विनय प्रसाद आदि का काफी सहयोग रहा।










Leave a Reply