BIHARBreaking NewsSTATE

रेल ठहराव को लेकर उग्र हुए लोग, जहां-तहां फंसी ट्रेनें, प’रेशान हुए यात्री, कई ट्रेनें डायवर्ट

लखीसराय जिले के बड़हिया में रेल ठहराव को लेकर चल रहे आंदोलन ने आखिरकार रविवार को बड़ा रूप ले ही लिया। बड़हिया रेल संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोग स्टेशन पर पहुंचे और न सिर्फ विरोध-प्रदर्शन किया, बल्कि पैनल रूम में ताला जड़ दिया। आंदोलन की वजह से किऊल-पटना मेन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। शाम पांच बजे के करीब दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम आंदोलनकारियों को समझाने पहुंचे, लेकिन शाम छह बजे तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। वहीं पटना जंक्शन से जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दूसरे जगह डायवर्ट कर दिया गया है। 

शाम सात बजे एडीआरएम विभुति भूषण गुप्ता और रेल संघर्ष समिति की सफल वार्ता के बाद आंदोलन को खत्म कर दिया गया। कुल पांच ट्रेनों के ठहराव पर एडीआरएम ने सहमति जताई है। पांच अगस्त तक हरहाल में एडीआरएम ने पांच ट्रेनों के ठहराव दोबारा से शुरू कर दिए जाने का आश्वासन दिया है। इन ट्रेनों में टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा राजेंद्र नगर एक्सप्रेस शामिल है। रेल संघर्ष समिति की ओर से सदस्य संजीव कुमार नेतृत्व कर रहे थे।

बता दें कि बड़हिया में एक के बाद एक दर्जनभर से अधिक ट्रेनों के ठहराव कोरोना काल के बाद से खत्म किए जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों में पिछले छह माह से भी अधिक समय से आक्रोश है। कुछ माह पूर्व भी यहां के लोगों ने व्यापक पैमाने पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रेलवे को ध्यान आकृष्ट कराया था। उस दौरान रेलवे ने चंद दिनों में समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करा दिया था। बावजूद उसके समस्याएं खत्म होने की वजह पुन: कुछ अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव इस रूट से खत्म कर दिया। इसी वजह से बड़हियावासी एकबार फिर से आक्रोशित हो गए और पिछले एक सप्ताह से लगातार आंदोलन की रणनीति बना रहे थे। इसी कड़ी में रविवार को बड़हिया स्टेशन पर धरना का कार्यक्रम रखा गया था। धरने में करीब दो हजार से भी अधिक लोगों के शामिल होने के कारण स्थिति उग्र हो गई और करीब 11.30 बजे लोगों ने पैनल रूम में ताला जड़ दिया। पैनल रूम में ताला जड़े जाने के बाद से बड़हिया सहित आस-पास के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव हो गया। मेन लाइन की सभी ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर खड़ी है। 

किऊल में भी यात्रियों का हंगामा

मेन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहने के कारण किऊल में भी यात्रियों ने हंगामा किया है। यहां भी कुछ ट्रेनों को रोककर रखा गया है। अकालतख्त एक्सप्रेस को मेनलाइन प्रभावित रहने के कारण गया रूट से अमृतसर भेजे जाने की खबर के बाद यात्रियों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद रेल प्रशासन ने यात्रियों के हंगामे को देखते हुए गया में पटना जाने के लिए एक विशेष ट्रेन देने के आश्वासन के बाद अकालख्त को गया रूट से निकाला गया है। अब भी आधा दर्जन के करीब ट्रेनें किऊल के आसपास फिलहाल खड़ी हैं। अलग-अलग स्टेशनों व रूटों पर कई ट्रेनें फंसी रहीं और यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

1. 24.07.2021 को सूरत से खुलने वाली 09147 सूरत-भागलपुर स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी बाईपास-मुंगेर-भागलपुर के रास्ते 

2. 24.07.2021 को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने वाली 03430 आनंद विहार टर्मिनस-मालदा टाउन स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग मोकामा-दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी बाईपास-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते।

3. 24.07.2021 को दिल्ली से खुलने वाली 05956 दिल्ली-कामाख्या स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग मोकामा-दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी बाईपास- कटिहार के रास्ते।

4. 24.07.2021 को दिल्ली से खुलने वाली 03414 दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-गया-किउल के रास्ते।

5. 24.07.2021 को अमृतसर से खुलने वाली 03006 अमृतसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-गया-प्रधानखंटा के रास्ते।

6. 25.07.2021 को कोलकाता से खुलने वाली 02317 कोलकाता-अमृसर स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

7. 25.07.2021 को भागलपुर से खुलने वाली 02367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

8. 25.07.2021 को हावड़ा से खुलने वाली 02369 हावड़ा-हरिद्वार स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग किउल-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

9. 24.07.2021 को देहरादून से खुलने वाली 02328 देहरादून-हावड़ा स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग पटना-गया-प्रधानखंटा के रास्ते।

10. 25.07.2021 को प्रयागराज रामबाग से खुलने वाली 02334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-गया-प्रधानखंटा के रास्ते।

11. 25.07.2021 को हावड़ा से खुलने वाली 02305 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग प्रधानखंटा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

12. 25.07.2021 को जयनगर से खुलने वाली 03186 जयनगर-कोलकाता स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते।

13. 25.07.2021 को गोरखपुर से खुलने वाली 05028 गोरखपुर-हटिया स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-पटना-गया-गोमो-राजाबेड़ा के रास्ते।

14. 25.07.2021 को रक्सौल से खुलने वाली 03022 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते।

15. 25.07.2021 को गोरखपुर से खुलने वाली 05048 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते।
16. 25.07.2021 को बलिया से खुलने वाली 03106 बलिया-सियालदह स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-भागलपुर के रास्ते।

17. 25.07.2021 को छपरा से खुलने वाली 08182 छपरा-टाटा स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-पटना-गया-गोमो के रास्ते।

18. 25.07.2021 को दरभंगा से खुलने वाली 05234 दरभंगा-कोलकाता स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.